Thursday, March 19

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का 13वां सीजन शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। इसका आगाज 30 सितंबर को होगा और फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। महिला विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने सात बार इस ट्रॉफी को जीता है। महिला वर्ल्ड कप 2025 में प्रत्येक टीमों के टॉप रैंकिंग वाले बैटसमैन के बारे में जानते हैं।

भारत- स्मृति मंधाना (ICC RANKING 1 )

स्मृति मंधाना को आज के समय की सबसे अच्छी महिला बल्लेबाज़ों में से एक है। उन्होंने 100 से ज़्यादा वनडे मैच खेले हैं और भारत के लिए टॉप ऑर्डर में एक अहम भूमिका निभाई है। अब तक दो महिला विश्व कप में 16 मैच खेलते हुए मंधाना ने 559 रन बनाए हैं। इस बार जब विश्व कप भारत में हो रहा है, तो वह एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करके अपने देश के लिए ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा कर सकती हैं।

हाल ही में मंधाना बहुत अच्छी फॉर्म में रही हैं। क्रिकेट विश्व कप से पहले भारत के आखिरी मैच में उन्होंने महिला वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक लगाया था, जो उनके बेहतरीन फॉर्म को दिखाता है।

इंगलैंड- नैट साइवर-ब्रंट ((ICC RANKING 2)

नेट साइवर ब्रंट इंग्लैंड की सभी फॉर्मेट्स (टेस्ट, वनडे, टी20) की कप्तान हैं और दुनिया की बेहतरीन महिला वनडे बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने अब तक वनडे क्रिकेट में 46.50 की शानदार औसत से 4092 रन बनाए हैं, जो उनकी लगातार अच्छी बल्लेबाज़ी को दर्शाता है। विश्व कप में उन्होंने सिर्फ 18 मैचों में ही 805 रन बना लिए हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। इनमें सबसे यादगार पारी 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई नाबाद 148 रन की थी, जिसने मैच को बेहद रोमांचक बना दिया और ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दी।

ऑस्ट्रेलिया- बेथ मूनी ( (ICC RANKING 3)

विश्व कप से ठीक पहले बेथ मूनी ने शानदार प्रदर्शन कर आईसीसी रैंकिंग में तीसरा स्थान हांसिल किया है। 20 सितंबर को दिल्ली में भारत के खिलाफ मूनी ने बेहद तेज़ शतक लगाया, जो वनडे इतिहास में तीसरा सबसे तेज़ शतक रहा। इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज़ पर कब्ज़ा किया। मूनी बाएं हाथ की मध्यक्रम बल्लेबाज़ हैं, और उनका अच्छा फॉर्म आने वाले टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के लिए बहुत ज़रूरी होगा। विश्व कप में उन्होंने अभी तक 16 मैच खेल चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका- लौरा वोल्वार्ड्ट ((ICC RANKING 4)

दुनिया की सबसे शानदार ओपनिंग बल्लेबाज़ों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट का नाम सबसे चर्चित है। अब तक उन्होंने 107 वनडे मैचों में लगभग 50 की औसत से 4519 रन बनाए हैं। इस दमदार प्रदर्शन के चलते वह ICC रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाज़ों में शामिल हैं। 2022 के विश्व कप में उन्होंने 54 की औसत से 433 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। इस बार अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाने की कोशिश करेंगी।

श्रीलंका- चमारी अथापत्थु ((ICC RANKING 10)

श्रीलंका की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज़ चमारी अथापथु अपने तीसरे विश्व कप के लिए तैयार हैं। उन्होंने अब तक विश्व कप के 14 मैचों में 509 रन बनाए हैं, जिसमें 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी सबसे यादगार नाबाद 178 रन की पारी है। अथापथु 2022 का टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाई थीं। वनडे क्रिकेट में 3,800 से ज़्यादा रन अपनी टीम की लिए अभी तक लगा चुकी हैं। श्रीलंकाई टीम अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश में इस बार मैदान पर उतरेगी।

पाकिस्तान- सिदरा अमीन ((ICC RANKING 13)

पाकिस्तान की सबसे भरोसेमंद वनडे बल्लेबाज़ों में से एक है सिदरा अमीन। इन्होने अब तक टीम के लिए 6 शतक के साथ 2000 से ज़्यादा रन बनाए हैं। उनकी गिनती पाकिस्तान की सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में की जाती है। 2022 के विश्व कप में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, और इस बार भी वह टीम की बल्लेबाज़ी की अगुआई करेंगी। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज़ में भी अमीन ने शानदार फॉर्म दिखाया, जहां उन्होंने लगातार दो शतक जड़े। यह फॉर्म विश्व कप में पाकिस्तान के लिए जीत का फैक्टर हो सकता है।

न्यूज़ीलैंड- सोफी डिवाइन ((ICC RANKING 15)

न्यूजीलैंड टीम की कप्तान सोफी डिवाइन वनडे क्रिकेट में अब तक 8 शतक लगा चुकी हैं और लगभग 4000 रन बना चुकी हैं। वह न्यूजीलैंड की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। डिवाइन अब तक चार महिला विश्व कप में भाग ले चुकी हैं, इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 25 मैचों में 669 रन बनाए हैं। उन्होंने 2013 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाए गए शानदार शतक के लिए याद किया जाता है। इस बार भी डिवाइन का अनुभव और ऑलराउंड खेल न्यूजीलैंड की सफलता के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

बांग्लादेश- निगार सुल्ताना ((ICC RANKING 25)

बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने वनडे क्रिकेट में 1,317 रन अपनी टीम के लिए बनाया हैं, विश्व कप में लगातार वह दूसरी बार टीम का नेतृत्व करेंगी।
वनडे सीरीज़ में भी निगार ने शानदार फॉर्म दिखाया है। इनका फॉर्म विश्व कप में बांग्लादेश के लिए जीत का फैक्टर हो सकता है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखे जा सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version