टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं जहाँ दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही हैं। इस सीरीज के पहले ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लग गया हैं। उनके व्हाइट बॉल के धाकड़ बल्लेबाज और टेस्ट के उपकप्तान आगे आने वाले मैचों में हिस्सा लेते हुए नहीं दिखेंगे जो कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काफी बड़ा झटका हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़ी और क्यों अब वो इंडिया टी20 मैचों में नहीं दिखेगा।
एशेज सीरीज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड खेलेंगे हेड

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट उपकप्तान ट्रेविस हेड इंडिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के अंतिम 2 मैचों से बाहर हो गए हैं। वो अब एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड में हिस्सा लेने के लिए बचे हुए मैचों में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एशेज सीरीज काफी महत्वपूर्ण होती हैं इसलिए वो उसकी तैयारी में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
ट्रेविस हेड ने आखिरी बार जुलाई में टेस्ट मैच खेला था और उसके बाद से अब तक कोई भी फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला हैं। वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी हैं। उनके ऊपर इस एशेज में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी हद तक टिकी हुई हैं। क्योंकि, वो अगर फॉर्म में रहे तो वो कुछ समय में मैच का रुख पलट सकते हैं। वो पिछले एक साल से व्हाइट बॉल में फॉर्म से जूझ से रहे हैं। उन्होंने पिछली 8 टी20 इन्निंग्स में मात्र 31 रन बनाए हैं।
21 नवंबर से शुरू होगी एशेज
ऑस्ट्रेलिया की टीम घर में पिछले डेढ़ दशक से एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं लेकिन वो इस बार इंग्लिश टीम को हलके में लेने की भूल नहीं कर सकती हैं वरना यह उनके ऊपर भारी पद सकता हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के सभी टेस्ट खिलाड़ी इस सीरीज की तैयारी के लिए रेड बॉल से गेम खेलेंगे ताकि उनको एशेज से पहले अच्छी प्रेपरेशन करने का मौका मिल जाए। एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में होनी हैं।
हेड, हेज़लवुड और शॉन एबॉट भी लेंगे हिस्सा
ट्रेविस हेड ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी शेफ़ीलेड शील्ड में खेलते हुए नजर आएंगे। हेड साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए तस्मानिया के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे। यहीं नहीं तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड, शॉन एबॉट भी न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

