Team India: भारतीय क्रिकेट टीम की दो नई सीरीज का ऐलान हो गया है। क्यूंकि आईपीएल 2026 के समाप्त होने के ठीक बाद में भारतीय क्रिकेट टीम दो टी20 सीरीज खेलने वाली है। इनमें से एक सीरीज जून महीने में खेली जाएगी और दूसरी सीरीज सितंबर में खेली जाएगी। इसके अलावा अभी हाल ही में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था। इसके अलावा अब भारतीय टीम कब और कहां पर किनते मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इसके लिए आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं।
किन टीमों के साथ खेलेगा भारत टी20 सीरीज :-
इस बीचा अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम दो नई सीरीज खेलने वाली है। इसके लिए भारतीय टीम जून में आयरलैंड का दौरा करेगी। यहां पर वह तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। वहीं भारत की यह सीरीज जून के शुरुआत हफ्ते में या फिर जून के अंतिम हफ्ते में खेली जा सकती है। लेकिन अभी तक इस सीरीज के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है और ना ही इसका शेड्यूल सामने आया है।

भारतीय क्रिकेट टीम फिर इसके बाद दूसरी सीरीज सितंबर में खेलने वाली है। तब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। उस समय भारतीय टीम जिम्बाब्वे के साथ भी तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं इस सीरीज के शेड्यूल का भी अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसके अलावा अब भारत की ये दोनों सीरीज किस तारीख से खेली जाएंगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इसके अलावा टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के दौरान जिम्बाब्वे के साथ मैच खेला था।

इसके अलावा भारतीय टीम को तब आयरलैंड के साथ वर्ल्ड कप में कोई भी मैच खेलने के लिए नहीं मिला था। वहीं अब जून और सितंबर में टीम इंडिया इन दोनों देशों का दौरा करती है तो उनके फैंस के लिए भारत के स्टार खिलाड़ियों को देखने का मौका भी मिल जाएगा। वहीं अब इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपनी बी टीम बी भी भेज सकती है। तब इसकी कमान सूर्यकुमार यादव के अलावा किसी और को दी जा सकती है। इसके अलावा तब इस सीरीज में नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता है। वहीं इस सीरीज के समय ताज आईपीएल 2026 समाप्त हो जाएगा।

इसके अलावा ऐसे में इस सीरीज में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता है। वहीं ऐसे में तब सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। जबकि तब वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा इस मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट में कप्तान हैं तो वहीं, अक्षर पटेल उपकप्तान हैं। वहीं उस सीरीज में तब अक्षर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
जून में अफगानिस्तान के साथ सीरीज खेलेगा भारत :-

भारतीय क्रिकेट टीम को जून में ही अफगानिस्तान के साथ सीरीज खेलनी। तभी तो ऐसे में बीसीसीआई को इस सीरीज के साथ जिम्बाब्वे के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज के साथ अपना समन्वय बनाना होगा। उस समय भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ 1 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेलने वाली है। वहीं उस सीरीज की शुरुआत 6 जून से होगी और खत्म 20 जून को होगी। जबकि इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है।
भारत बनाम अफगानिस्तान – जून 2026 सीरीज का पूरा शेड्यूल :-
टेस्ट मैच – 6 जून से 20 जून 2026
संथान – महाराजा यादविंदर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
पहला वनडे – 14 जून 2026
स्थान – हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
दूसरा वनडे – 17 जून 2026
स्थान – अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, लखनऊ
तीसरा वनडे – 20 जून 2026
स्थान – एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

