एशिया कप 2025 के लिए सभी टीमें जोर-शोर से तैयारी में लगी हुई हैं। क्योंकि अब इस टूर्नामेंट को शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए अभी तक लगभग सभी टीमों ने अपने दल का ऐलान कर दिया था। हालाँकि यूएई की टीम बची हुई थी और आज उन्होंने भी स्क्वाड जारी कर दिया है।
इस बार का टूर्नामेंट यूएई में ही खेला जाएगा। क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं, जिससे इंडिया में एशिया कप कराना लगभग असंभव सा था। इसको देखते हुए इसकी मेजबानी यूएई को सौंप दी गई। इस बार यह इवेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
मुहम्मद वसीम के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी यूएई

यूएई ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसकी अगुवाई मुहम्मद वसीम कर रहे होंगे। उनके कंधों पर इस बार बड़ी जिम्मेदारी होगी। क्योंकि इस टीम ने लगभग एक दशक के बाद इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है। वह पिछले कुछ समय से काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में बतौर कप्तान टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। अपने घर में होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम को लीड करना काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: टीमें, स्क्वॉड, पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मतीउल्लाह खान और सिमरनजीत सिंह की हुई वापसी
यूएई ने अपने दल में दो खिलाड़ियों को वापसी का मौका दिया है। इस स्क्वाड में तेज गेंदबाज मतीउल्लाह खान और स्पिनर सिमरनजीत सिंह को जगह दी गई है। सेलेक्टर्स का यह फैसला थोड़ा समझ से परे है क्योंकि उन्हें घर में खेली जा रही ट्राई सीरीज़ में टीम में जगह नहीं दी गई थी, लेकिन एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उन्हें वापसी का मौका दिया गया है।
जुनैद सिद्दीकी के ऊपर होगा गेंदबाजी का जिम्मा
यूएई की टीम का गेंदबाजी का जिम्मा जुनैद सिद्दीकी के ऊपर रहेगा। क्योंकि वह इस टीम के उन खिलाड़ियों में से हैं जो लगातार परफॉर्म कर रहे हैं। अगर वह इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होते हैं तो टीम उलटफेर कर सकती है, वरना जीत का खाता खुलना मुश्किल है। घर की परिस्थितियों का उन्हें अच्छे से अंदाज़ा है और बाकी खिलाड़ियों को भी उनका साथ देना होगा।
10 सितंबर को भारत के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत
एशिया कप में यूएई की टीम को भारत, पाकिस्तान और ओमान के साथ ग्रुप-ए में जगह दी गई है। उन्हें अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को दुबई में टीम इंडिया के खिलाफ खेलना है। इसके बाद 15 सितंबर को उनका सामना ओमान से होना है जबकि ग्रुप स्टेज में उन्हें आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलना है।
एशिया कप के लिए यूएई की टीम
मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशन शराफू, आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, ईथन डी’सूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवदुल्लाह, मोहम्मद ज़ोहेब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।







