Wednesday, March 11

साल 2025 खत्म होने वाला है और अगला साल शुरू होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मुकाबले के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई समर खत्म होता है। न्यू ईयर में होने वाले टेस्ट मैच के बाद यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी संन्यास ले सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी?

उस्मान ख्वाजा ले सकते हैं संन्यास

Usman Khawaja Will Retire After Sydney Test
Usman Khawaja Will Retire After Sydney Test

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा एशेज के बाद संन्यास ले सकते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। कुछ समय से वह लगातार खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उनकी जगह लगातार सवालों के घेरे में है। पिछले कुछ समय से उन्हें फिटनेस और फॉर्म दोनों ने परेशान किया है और ऑस्ट्रेलियाई टीम ट्रांजिशन भी करना चाहती है, जिसके चलते यह उनका आखिरी मैच हो सकता है।

उस्मान ख्वाजा ने एशेज के किसी भी मुकाबले में ओपनिंग नहीं की है। उन्हें सीरीज में ड्रॉप भी कर दिया गया था और सेलेक्टर्स उनसे आगे देखने को सोच रहे थे, लेकिन ऐन मौके पर स्टीव स्मिथ को चोट लगने के कारण उन्हें खेलने का मौका मिला और उन्होंने अर्धशतक लगाकर अपनी जगह इस सीरीज के लिए पक्की कर ली।

तीसरे मुकाबले में हुए थे ड्रॉप, स्मिथ की चोट की वजह से खेले थे मैच

एशेज के पहले मुकाबले से एक दिन पहले उस्मान गोल्फ खेलने गए थे, जिसके चलते उन्हें बैक स्पैज्म आए थे। वह पहले मैच में ओपनिंग करने भी नहीं आए थे, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया का पूरा बैटिंग ऑर्डर उथल-पुथल हो गया था और टीम सस्ते में सिमट गई थी। दूसरी पारी में मजबूरी में ट्रेविस हेड को ओपन करना पड़ा था और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाकर मैच जिताया था।

उस्मान इस सीरीज में सिर्फ एक ही मुकाबले में चल पाए हैं। तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन से उस्मान को ड्रॉप कर दिया था, लेकिन स्मिथ की चोट ने उन्हें एक और मौका दिया था। उस मैच में ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की पारी खेली थी। हालांकि उसके बाद से वह अगली 3 पारियों में कुछ नहीं कर पाए हैं।

सिडनी में हो सकता है आखिरी मुकाबला

ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच एंड्रू मैकडोनाल्ड ने कहा कि उन्हें अभी ख्वाजा के रिटायरमेंट की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन खबरों की मानें तो इसके बाद से सेलेक्टर्स उन्हें आगे खेलते हुए नहीं देख रहे हैं, जिसकी वजह से उनके ओपनिंग में उपलब्ध होने के बाद भी ओपन करने का मौका नहीं दिया गया है। समर की समाप्ति के साथ-साथ वह अपने करियर पर भी पूर्ण विराम लगा सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version