Wednesday, March 11

2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। 2024 में इस फॉर्मेट का विश्व कप जीतने के बाद, सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम अब तक कोई भी श्रृंखला नहीं हारी है। इसी निरंतर सफलता के चलते इस वर्ष मैन ऑफ द मैच पुरस्कारों पर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। युवा और सीनियर खिलाड़ियों के शानदार तालमेल ने टीम को कई यादगार जीत दिलाईं।

भारतीय टीम ने 2025 में कुल 21 टी20 मुकाबले खेले, जिनमें से 15 में जीत दर्ज की, जबकि सिर्फ 3 मैचों में हार मिली। इसके अलावा 2 मुकाबले बिना नतीजे के रहे और 1 मैच टाई रहा। अगर इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें, तो इस सूची में शीर्ष स्थान पर टी20 के नंबर एक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा का नाम मौजूद है।

ये हैं टी20I 2025 में सबसे आधिक बार मैन ऑफ द मैच अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा – 3 मैन ऑफ द मैच (21 मैच)

इस सूची में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2025 में खेले गए 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 43 की औसत से 895 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193 का रहा। पावरप्ले ओवरों में तेजी से रन जुटाना उनकी सबसे बड़ी खासियत साबित हुई।

अर्शदीप सिंह – 2 मैन ऑफ द मैच (12 मैच)

भारत के भरोसेमंद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने केवल 12 मुकाबलों में 2 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतकर अपनी उपयोगिता साबित की। डेथ ओवर्स में उनकी सटीक यॉर्कर और दबाव के क्षणों में विकेट लेने की काबिलियत ने कई मैचों में भारत को बढ़त दिलाई। इस साल उन्होंने 12 टी20 मैचों में कुल 15 विकेट अपने नाम किए।

कुलदीप यादव – 2 मैन ऑफ द मैच (10 मैच)

स्पिन गेंदबाज़ी में कुलदीप यादव का प्रभाव लगातार देखने को मिला। उन्होंने 10 मुकाबलों में 2 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल किए। मध्य ओवरों में उनकी कलाई की फिरकी ने विरोधी बल्लेबाज़ों को लगातार मुश्किल में डाला और कई बार निर्णायक स्पेल फेंके। इन 10 मैचों में उन्होंने कुल 21 विकेट चटकाए।

तिलक वर्मा – 2 मैन ऑफ द मैच (20 मैच)

भारत के युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 20 मुकाबलों को खेलते हुए 2 बार मैन ऑफ द मैच आवार्ड अपने नाम किया है। मिडिल ऑर्डर में पारी को सँभालने के साथ- साथ मुश्किल परिस्थितियों में रन बनाना तिलक की पहचान बन चुकी है। उन्होंने इस साल कुल 20 मैच खेले हैं जिसमें 47 की औसत से कुल 567 रन बनाने में सफ़ल रहे हैं। इस दौरान वो 4 अर्धशतक भी बना चुके हैं।

वरुण चक्रवर्ती – 2 मैन ऑफ द मैच (20 मैच)

टीम इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 20 मैचों में 2025 में 2 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। उनकी सटीक गेंदबाजी और लाइन-लेंथ ने टी20 फॉर्मेट में भारत को हर समय विकेट दिया हैं। अपने 20 मैच में वरुण ने 14 की औसत से 36 विकेट लिए, इस दौरान इंक बेस्ट स्पेल 24 रन देकर 5 विकेट लेने का है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version