भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाडी इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रहे हैं, इस टूर्नामेंट खत्म होने के ही इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने वाला है, जिसका फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस आईपीएल 2026 में जिन खिलाडियों पर सभी की नजरें होंगी, वे पहले ही मुंबई में आयोजित डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखा रहे हैं।
इन्हीं में 14 साल के उभरते भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। डीवाई पाटिल ब्लू टीम की तरफ से खेलते हुए उन्होंने इंडियन नेवी के खिलाफ महज 14 गेंदों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।
वैभव सूर्यवंशी ने शानदार स्ट्राइक रेट से लगाया अर्द्धशतक
इंडियन नेवी और डीवाई पाटिल ब्लू के बीच खेले गए मैच में इंडियन नेवी ने पहले गेंदबाजी करते हुए, 20 ओवर में 220 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। इस बड़े स्कोर का पीछा करने के लिए डीवाई पाटिल ब्लू की तरफ से ओपनिंग में यश धुल और वैभव सूर्यवंशी मैदान में उतरे। वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया और नेवी के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में वैभव ने 19 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 331.58 रहा है। वैभव की इस विस्फोटक पारी की मदद से डीवाई पाटिल ब्लू टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
आने वाला आईपीएल 2026 सीजन वैभव और अर्जुन दोनों के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन पर सभी की खास नजर रहने वाली है।
U-19 वर्ल्ड कप में सूर्यवंशी ने दिखया था जलवा
वैभव सूर्यवंशी ने ICCअंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सात पारियों में इस युवा ओपनर ने 62.71 की औसत और 169.49 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 439 रन बनाकर टूर्नामेंट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों पर रिकॉर्ड 175 रन लगाए और पूरे टूर्नामेंट में कुल 30 छक्के भी जड़े। इसके बदौलत भारतीय टीम ने U-19 वर्ल्ड कप का 6 ख़िताब अपने नाम किया था।







