Rinku Singh Father Dies: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह पर अब बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दुखों का पहाड़ टूट गया है। क्यूंकि ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में इलाज के दौरन रिंकू के पिता का निधन हो गया है। इसके अलावा अब उन्होंने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
इसके अलावा बीती रात गुरुवार को रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी टीम के साथ थे। लेकिन इस मैच में उनको प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था। लेकिन तब भी वह मैदान पर फील्डिग करने के लिए आए थे। इसके चलते हुए अब उनको यह दुःख भरी खबर मिली है। इसके अलावा आइए हम आपको बताते हैं कि रिंकू सिंह के पिता कौन थे। आइए यह भी जानते हैं कि उनके पिता क्या काम करते थे और उनका जीवन कितने संघर्षों से भरा हुआ रहा था।
कौन थे रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह :-
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का नाम खानचंद्र सिंह है। वह उत्तर प्रदेश के यूपी के रहने वाले हैं। उनके तीन बेटे हैं, इनमें रिंकू सिंह भी शामलि हैं। जबकि उनकी बेटी यानी रिंकू की बहन भी है। इसके अलावा वह बहुत ही गरीब परिवार से थे। जबकि उनका परिवार काफी बड़ा था। इसमें पति-पत्नी के अलावा 5 बच्चे थे। लेकिन इस महंगाई के जमाने में अपने परिवार को पालने के लिए उन्हें काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था।

इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को पालने के लिए साफ-साफाई से लेकर गैस सिलेंडर डिलिवर करने का काम भी किया था। इसके चलते हुए उनके पिता का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है। क्यूंकि उन्होंने काफी मेहनत करके अपने बच्चों का पालन-पोषण किया था। उन्होंने गैस हॉकर का काम भी किया था। वह गोबला गैस सर्विस में गैस सिलेंडर सप्लाई करने का काम करते थे। तब वह सिलेंडर खुद ही उठाकर डिलिवर करने के लिए जाते थे। लेकिन तब उनके पास कोई संसाधन भी नहीं था।

इसके अलावा जब रिंकू सिंह पर आईपीएल में पैसों की बारिश हुई और टीम इंडिया के लिए खेलकर उन्होंने अपने गरीब माता-पिता को पैसों की सौगात दी थी, तब भी उनके पिता के स्वभाव और व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया था। क्यूंकि तब भी वह अपना जीवन सादगी और मिलनसार होकर जीते रहे थे। इसके बाद भी उन्होंने अपना गैस डिलीवरी का काम भी नहीं छोड़ा था। इसके अलावा वह अपने आस-पास के सभी लोंगों का सम्मान भी करते थे।
लिवर कैंसर से पीड़ित थे खानचंद सिंह :-

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में हुआ है। इसके अलावा वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे। इसके चलते हुए पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी खराब चल रही थी। इसके बाद रिंकू भारतीय टीम का साथ छोड़कर उनसे मिलने भी गए थे। जबकि डॉक्टरों के अनुसार खानचंद सिंह को मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनको लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी भी दी जा रही थी।
साल 2026 में होने वाली थी रिंकू सिंह की शादी :-

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्ट से सांसद प्रिया सरोज से 8 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। इसके अलावा उन्होंने अभी अलीगढ़ में एक आलीसान घर भी लिया था। इसके अलावा जून 2026 में ही प्रिया सरोज केसाथ उनकी शादी होने की उम्मीद थी। लेकिन अब ऐसे में उनकी शादी से पहले ही उनके पिता ने दुनिया को छोड़ दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







