England vs New Zealand Match Prediction: इंग्लैंड इस समय ग्रुप 2 में चार अंकों के साथ टॉप स्थान पर मौजूद है और लगातार जीत के दम पर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुका है। दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड के खाते में तीन अंक हैं और उसे बिना किसी अन्य नतीजे पर निर्भर रहे आगे बढ़ने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।
हाल ही में इंग्लैंड ने एक बेहद रोमांचक मैच में पाकिस्तान को करीबी अंतर से हराया था, जबकि ब्लैक कैप्स ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिससे मेज़बान टीम का सफर समाप्त हो गया। ऐसे में इंग्लैंड अपनी जीत की लय को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा, जबकि न्यूज़ीलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति जैसा होगा। इस आर्टिकल में हम आपको आंकड़ों और टीमों के हालिया फॉर्म को देखते हुए यह बताएंगे कि इस मैच में कौन-सी टीम जीत सकती है।
मैदान के आंकड़े (टी20 इंटरनेशनल, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, खेट्टरामा, कोलंबो)
- पहली पारी का औसत स्कोर – 152 रन
- दूसरी पारी का औसत स्कोर- 132
- हाईएस्ट स्कोर -215/5, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- लोएस्ट स्कोर -80/10, अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड
- हाईएस्ट टोटल चेज़ – 215/5, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- लोएस्ट टोटल डिफेंडेड – 115/6, श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका
इंग्लैंड का हालिया फॉर्म
इंग्लैंड सुपर 8 ग्रुप 2 की अंक तालिका में दो जीत के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2026 में टीम के लिए सबसे ज्यादा 202 रन हैरी ब्रूक ने बनाए हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर 10 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। अपने पिछले मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। सैम अयूब और सलमान आगा जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद साहिबजादा फरहान और बाबर आज़म ने पारी को संभाला, लेकिन आज़म ने शुरुआत में ज्यादा गेंदें लेने के कारण रनगति पर असर डाला।
फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 63 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। फखर ज़मान ने भी 16 गेंदों में 25 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। इस तरह पाकिस्तान 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।
जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने जल्दी तीन विकेट गंवा दिए। शाहीन अफरीदी ने फिल सॉल्ट और जोस बटलर को आउट कर पाकिस्तान को बढ़त दिलाई। हालांकि हैरी ब्रूक बेहतरीन फॉर्म में दिखे। उन्होंने 51 गेंदों पर 100 रन की शानदार पारी खेली और इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में दो विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
T20 World Cup 2026 में इंग्लैंड : लास्ट 5 मैच – W, W, L, W, W,
न्यूजीलैंड का हालिया फॉर्म
न्यूजीलैंड सुपर 8 ग्रुप 2 की अंक तालिका में 1 जीत और 1 बेनतीजा मैच के साथ दूसरे पायदान पर शामिल है। आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2026 में टीम के लिए सबसे ज्यादा 181 रन टिम सिफर्ट ने बनाए हैं, जबकि मैट हेनरी 6 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।
अपने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। फिन एलन (23) और रचिन रविंद्र (32 रन, 22 गेंद) ने अच्छी शुरुआत दी।
हालांकि मध्यक्रम के मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद कप्तान मिशेल सैंटनर ने 26 गेंदों पर 47 रन की अहम पारी खेली और कोल मैककॉन्ची ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और पथुम निसंका पहली ही गेंद पर आउट हो गए। मध्यक्रम भी दबाव झेल नहीं सका। रचिन रविंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिससे श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 61 रन से अपने नाम किया।
T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड : लास्ट 5 मैच – L, W, W, W, W,
ENG vs NZ: हेड टू हेड रिकॉर्ड (पिछले 10 मैचों में)
- न्यूजीलैंड: 3
- इंग्लैंड: 7
दोनों टीमों का स्क्वाड
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।
न्यूजीलैंड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सिफर्ट, इश सोढ़ी।
संभावित बेस्ट प्रदर्शन
- सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज – टिम सिफर्ट (न्यूजीलैंड), हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
- सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज– मिशेल सैंटनर (न्यूजीलैंड), सैम करन (इंग्लैंड)
- सबसे ज्यादा छक्के– ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड), विल जैक्स (इंग्लैंड)
- मैन ऑफ द मैच– हैरी ब्रूक (न्यूजीलैंड)
अनुमानित स्कोर (यदि पहले बल्लेबाजी करें)
- न्यूजीलैंड: 160+
- इंग्लैंड: 150+
आज का मैच जीतने वाली टीम– न्यूजीलैंड
ध्यान दें: यह आर्टिकल उपलब्ध आंकड़ों और हालिया प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।







