Friday, February 27

WI vs SA: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच बीती रात सुपर-8 का काफी अहम मैच खेला गया था। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। क्यूंकि मैच में एक समय पर वेस्टइंडीज की टीम ने केवल 83 रन के स्कोर पर अपने 7 बल्लेबाजों को खो दिया था।

लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए जेसन होल्डर ओर रोमारियो शेफर्ड ने 8वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 176 रनों तक पहुंचा दिया था। इसी के साथ रोमारियो शेफर्ड ने अब एक बड़ा कारनामा भी कर दिया है। लेकिन इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली थी। क्यूंकि इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कैरेबियाई टीम को 23 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से हरा दिया है।

रोमारियो शेफर्ड ने किया बड़ा कारनामा :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 8वें विकेट या उससे नीचे के लिए कुल 6 बार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई है। इस बीच सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन सभी 6 बार भी रोमारियो शेफर्ड उस पार्टरनशिप का हिस्सा रहे हैं। इस मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में एक समय वेस्टइंडीज टीम ने 83 रनों पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे।

Romario Shepherd
Romario Shepherd

इसके बाद फिर जेसन होल्डर ओर रोमारियो शेफर्ड ने 8वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम के स्कोर को 176 रन तक पहुंचा दिया था। इस मैच में बल्लेबाज जेसन होल्डर 31 गेंद पर 49 रन बनाए थे। जबकि अन्य कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड अंत तक 37 गेंद पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

T20 इंटरनेशनल में 8वें विकेट या उससे नीचे की साझेदारी इस प्रकार हैं :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेले गए इस सुपर 8 के मैच में जेसन होल्डर ओर रोमारियो शेफर्ड की जोड़ी ने एक और बड़ा कारनामा कर दिया है। क्यूंकि अब यह टी20 इंटरनेशनल में 8वें या उससे नीचे के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई है। आइए इन साझेदारियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

Romario Shepherd
Romario Shepherd

132* रन – सेबर ज़खिल और सकलैन अली ( बेल्जियम), बनाम ऑस्ट्रिया, वाटरलू, 2021

89 रन – रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज) बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद, 2026

88* रन – चेर्नोह बाह और लांसाना लैमिन (सिएरा लियोन) बनाम एस्वातिनी, अबुजा, 2024

80 रन – प्रेस्टन मोमसेन और सफयान शरीफ (स्कॉटलैंड) बनाम एनईडी, एडिनबर्ग, 2015

78 रन – रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर (वेस्टइंडीज) बनाम न्यूजीलैंड, नेल्सन, 2025

T20I में 100 से कम रनों पर 7 विकेट गिरने के बाद टीमों का सर्वोच्च स्कोर इस प्रकार है :-

187 (85/7 से) – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, दुबई, 2013

176/8 (83/7 से) – वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद, 2026

171 (77/7 से) – पूर्वोत्तर एशिया बनाम कुवैत, मिशन रोड, 2025

170/8 (65/7 से) – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, बारबाडोस, 2022

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version