Friday, February 27

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए और 73 रनों से जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 में 2 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं।

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या के अर्धशतकों के चलते 256 रन बना दिए।

यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर हैं। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन यह निर्णय गलत साबित हुआ।

टीम इंडिया ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया।इस बार अभिषेक के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने आए। संजू ने शुरुआती ओवरों में ही आक्रमण किया और अच्छी स्टार्ट दी।

संजू के आउट होने के बाद अभिषेक और ईशान ने भी उसको भुनाया और आखिरी में हार्दिक–तिलक की जोड़ी ने बची खुशी कसर भी जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर निकाल दी। दोनों ने 31 गेंदों में 84 रन जोड़े और स्कोर को 256 तक पहुंचा दिया।

पावरप्ले में जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत

जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रन चाहिए थे जो कि काफी मुश्किल काम हैं। मैच जीतने के लिए पावरप्ले में अच्छी शुरुआत करनी थी लेकिन उन्होंने पहले ही हार मान ली और हथियार डाल दिए। जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में 44 रन बनाए जिससे उनकी हार तय थी।

ब्रायन बेनेट एक छोर से रन बना रहे थे लेकिन दूसरी तरफ से कोई भी उनका साथ देने को राजी नहीं था। जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट 10वें ओवर में गिरा तब उनका स्कोर मात्र 72 रन था और उन्हें जीत के लिए 64 गेंदों में 185 रन चाहिए थे। लेकिन स्कोर का पी है करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।

कप्तान रजा के आने के बाद बदले जिम्बाब्वे बल्लेबाजों के तेवर

कप्तान सिकंदर रजा के आने के बाद ब्रायन ने भी अपने खेलने का अंदाज बदला और अटैकिंग शॉट खेलने शुरू किए। इसी दौरान उन्होंने एक और अर्धशतक जड़ दिया। यह इस टूर्नामेंट का उनका तीसरा अर्धशतक था। पचास पूरा करने के बाद उन्होंने अपने गैर शिफ्ट किए और सभी गेंदबाजों के खिलाफ और खुलकर खेलने लगे।

टीम इंडिया ने दर्ज की आसान जीत

एक तरफ से विकेट गिर रहे थे लेकिन ब्रायन बेनेट लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने सभी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। हालांकि ब्रायन अपना शतक नहीं पूरा कर सकें। उनके लिए यह टूर्नामेंट काफी यादगार रहा हैं। वो टूर्नामेंट के सेकंड हाईएस्ट रन स्कोरर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 5 पारियों में 267 रन बनाए है और इस दौरान वो सिर्फ 1 बार ही आउट हुए हैं।

ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अपना शतक नहीं पूरा कर सकें। वो 59 गेंदों में 97 रनों पर नाबाद रहें। अपनी श्यनलंदर पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version