Friday, February 27

टीम इंडिया में जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। भारतीय टीम ने आसानी से जिम्बाब्वे को हराकर अपने कदम सेमीफाइनल को तरफ बढ़ा दिए हैं।

अब उनको सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ यह समीकरण पूरा करना है और उनकी जगह पक्की हो जाएगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा डू और डाई मैच

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को न सिर्फ हराया बल्कि बड़े मार्जिन से धूल चटाई है जिसका फायदा उनको नेट रन रेट में भी देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम का अगला मैच वेस्टइंडीज से 1 मार्च को कोलकता के ईडन गार्डेंस में होना है।

यह मैच दोनों टीमें के लिए काफी अहम हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे खेला जाएगा। क्योंकि जो भी यह मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण?

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण बहुत आसान हैं। भारतीय टीम के इस समय 2 पॉइंट्स हैं और इसके साथ ही वेस्टइंडीज के भी 2 पॉइंट्स है। हालांकि नेट रन रेट में विंडीज़ टीम भारत से आगे है। लेकिन अब सवाल नेट रन रेट का नहीं रह गया हैं। क्योंकि जो भी टीम मैच जीतेगी उसको 2 पॉइंट्स मिलेंगे और उसके साथ ही उनके 4 प्वाइंट हो जाएंगे और हारने वाली टीम 2 पॉइंट्स पर हो रह जाएगी।

अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचना हैं तो उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला अगला मैच हर हाल में जीतना होगा वरना वो एलिमिनेट हो जाएगी।

इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मैच नतीजा से सेमीफाइनल समीकरण

अगर इंडिया जीती– 4 पॉइंट्स, वेस्टइंडीज बाहर

अगर वेस्टइंडीज जीती– 4 पॉइंट्स, इंडिया बाहर

नेट रन रेट का नहीं पड़ेगा फर्क

टीम इंडिया को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। जिससे उनका नेट रन रेट काफी खराब हो गया था लेकिन साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को भी हरा दिया जिससे दोनों टीमों के प्वाइंट्स बराबर हैं और उसमें जो भी जीतेगा वो सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version