इंडिया के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर की जगह पर संजू सैमसन और उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी हुई।
संजू–अभिषेक और ईशान ने दिलाई टीम इंडिया को आक्रामक शुरुआत
टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन के साथ साथ ओपनिंग कॉम्बिनेशन में भी बदलाव किया। अभिषेक और ईशान की जगह संजू और अभिषेक ने इस बार ओपन किया।
संजू ने इस मैच में छक्के के साथ शुरुआत की और पावरप्ले में जीरो रन पर चले आ रहे विकेट गिरने के सिलसिले को खत्म कर दिया।
सैमसन ने उसके बाद तेजी से रन बनाना शुरू किया और उनको देखकर अभिषेक भी वापस रंग में नजर आए। संजू ज्यादा आक्रामक होने के चलते 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए।
इंडिया में पावरप्ले में बनाया इस टी20 वर्ल्ड कप का हाईएस्ट स्कोर
हालांकि उसके बाद अभिषेक और ईशान ने आक्रामक शुरुआत को ही आगे बढ़ाना शुरू किया और पावरप्ले में लगातार बाउंड्री जड़ते रहे।
टीम इंडिया ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए और आगे के लिए मजबूत प्लेटफार्म सेट किया। जो कि शुरुआती मुकाबलों में मिसिंग था।
अभिषेक ने अर्धशतक जड़ फॉर्म में वापसी के दिए संकेत
ईशान और अभिषेक ने पावरप्ले के बाद भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और इस दौरान उनके कुछ मौके भी बने लेकिन जिम्बाब्वे के फील्डर कैच नहीं पकड़ सके। इसी दौरान अभिषेक ने अपने टी20 करियर का 11वां अर्धशतक जड़कर दोबारा से फॉर्म में वापसी के संकेत दिए।
यह अभिषेक शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने अपना सबसे धीमा अर्धशतक जिम्बाब्वे के खिलाफ 2024 में अपने डेब्यू सीरीज के दूसरे मैच में 33 गेंदों पर लगाया था, जिसमें उन्होंने 47 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली थी।
कैच छोड़ो, मैच छोड़ो की राह पर चले जिम्बाब्वे के फील्डर
टीम इंडिया को शुरुआती 3 बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत दिला दी थी और उसके बाद जो भी बल्लेबाज आ रहा था वो आकर तेजी से रन बना रहा था और इसमें जिम्बाब्वे के फील्डर्स का योगदान बहुत अहम था। क्योंकि, उन्होंने कई कैच ड्रॉप किए थे। पहले उन्होंने सूर्यकुमार और फिर हार्दिक के कैच छोड़े और उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाया।
टीम इंडिया ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप में अपना हाईएस्ट स्कोर
हार्दिक पांड्या एक बार फिर रंग में नजर आए और एट विल बाउंड्री लगा रहे थे। वहीं तिलक को नंबर 3 की जगह मिडल ऑर्डर में लाने का प्लान सफल रहा और उन्होंने भी तेजी से रन बनाए।
तिलक और हार्दिक की दमकदार पारियों के चलते इंडिया ने 256 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया का हाईएस्ट स्कोर जबकि, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। टीम इंडिया ने इस मैच में 17 छक्के लगाए, जो कि टी20 वर्ल्ड कप में उनके हाईएस्ट है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ टोटल बनाने वाली टीमें
दक्षिण अफ्रीका – 6 बार
भारत – 5 बार
वेस्टइंडीज – 4
श्रीलंका – 3
इंग्लैंड – 3
सेकंड हाईएस्ट टोटल इन टी20 वर्ल्ड कप
श्रीलंका– 260
इंडिया– 256
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







