Sunday, February 8

Vaibhav Suryavanshi Smashed 32 Ball Century vs UAE in Asia Cup Rising Stars 2025: इंडिया A और UAE के बीच खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के दूसरे मुकाबले में 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 32 गेंदों पर शतक जड़ा। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर आ गए।

सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 42 गेंदों पर 144 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 11 चौके और 15 छक्के निकले। उन्होंने हर ओवर में UAE के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और उन्हें बिल्कुल भी संभलने का मौका नहीं दिया।

गौरतलब हो कि, सूर्यवंशी का यह इस साल टी20 क्रिकेट में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों पर शतक जड़ा था, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था।

अब उन्होंने अपनी 42 गेंदों पर 144 रनों की ताबड़तोड़ पारी से यह साबित कर दिया है कि वह आने वाले समय में भारत की टी20 टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार बन चुके हैं। हालाँकि, इस टूर्नामेंट में उन्हें पाकिस्तान शाहींस और ओमान के खिलाफ भी मुकाबले खेलने हैं। वहां उनका प्रदर्शन उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय सफर शुरू करने का बड़ा रास्ता बनेगा।

टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक

  1. 27 गेंद – साहिल चौहान, एस्टोनिया बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी (2024)
  2. 28 गेंद – उर्विल पटेल, गुजरात बनाम त्रिपुरा, इंदौर (2024)
  3. 28 गेंद – अभिषेक शर्मा, पंजाब बनाम मेघालय, सौराष्ट्र (2024)
  4. 29 गेंद – मुहम्मद फहद, तुर्की बनाम बुल्गारिया, सोफिया (2025)
  5. 30 गेंद – क्रिस गेल, आरसीबी बनाम पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु (2013)
  6. 32 गेंद – वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, दोहा (2025)*
  7. 32 गेंद – ऋषभ पंत दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश, दिल्ली (2018)
  8. 33 गेंद – विहान लुब्बे, नॉर्थ वेस्ट बनाम लिम्पोपो, पार्ल (2018)
  9. 33 गेंद – जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, नामीबिया बनाम नेपाल, नामीबिया (2024)
  10. 33 गेंद – सिकंदर रज़ा, ज़िम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी (रुआराका) (2024)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version