Sunday, February 8

India A post mammoth 297 against UAE in Asia Cup Rising Stars 2025: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए ने दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 297 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया।

इस मैच में टॉस जीतकर इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी को चुना और शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए यूएई के गेंदबाजों को किसी भी मोड़ पर संभलने का मौका नहीं दिया।

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी बनी मैच का मुख्य आकर्षण

इंडिया ए के 14 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 42 गेंदों में 144 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 11 चौके और 15 छक्के शामिल थे, जिसने यूएई की गेंदबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। उन्होंने इस दौरान मात्र 32 गेंदों पर शतक लगाया, जो टी20 क्रिकेट इतिहास में संयुक्त रूप से छठा सबसे तेज शतक है।

यह भी पढ़ें: India A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 32 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ शतक, कर ली ऋषभ पंत की बराबरी

उनकी पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने हर गेंद की लाइन और लेंथ को अच्छे से समझते हुए उसी हिसाब से स्ट्राइक रोटेट की। जब भी मौका मिला उन्होंने बड़े शॉट्स खेले और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। 12.3 ओवर में उनके आउट होने तक टीम 195 रन तक पहुंच चुकी थी, जो मैच के टोन को पहले ही बदल चुका था।

कप्तान जितेश शर्मा ने बनाए 83 रन

कप्तान जितेश शर्मा ने भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और सिर्फ 32 गेंदों में 83 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाकर पारी को शानदार फिनिश दिया। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता और पॉवर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिला, जिसने आखिरी ओवरों में टीम के स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया।

इस दौरान नमन धीर ने भी 23 गेंदों पर 34 रनों का योगदान दिया, जबकि नेहल वढेरा ने 9 गेंदों पर 14 रन जोड़कर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने स्ट्राइक रोटेट करते हुए टीम को गति बनाए रखने में मदद की। अंत में रमंदीप सिंह ने 6 रन बनाकर जितेश शर्मा का अच्छा साथ दिया।

यूएई की बॉलिंग अटैक पूरी तरह बिखरी

यूएई की गेंदबाजी इस मैच में बिल्कुल भी प्रभावी नहीं दिखी और कोई भी गेंदबाज रन लीक होने से नहीं बच सका। मोहम्मद फराज़ुद्दीन ने 4 ओवर में 64 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि अयान अफजल खान और मुहम्मद अरफान को भी एक-एक विकेट मिला। बाकी गेंदबाजों को काफी मार झेलनी पड़ी और रन रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे।

4 ओवर में 64 रन देने वाले फराज़ुद्दीन और 30 रन की कीमत पर सिर्फ एक ओवर डालने वाले हर्षित कौशिक इस बात की गवाही दे रहे थे कि इंडिया ए के बल्लेबाज कितनी जबरदस्त फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे थे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version