Wednesday, February 11

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद से भी मुलाकात की है। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले हैं।

दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर बने शिखर धवन :-

Shikhar Dhawan and Delhi CM rekha gupta
Shikhar Dhawan and Delhi CM rekha gupta

दिल्ली सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। क्यूंकि अब धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसके चलते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने बीते दिन मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिति में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से मुलाकात की थी।

शिखर धवन से मुलाकात के बाद दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने बताया है कि दिल्ली में 13 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए श्री शिखर धवन को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि धवन ने दिल्ली सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को देखकर दिल्ली के खेलों का ब्रांड एंबेसडर बनने का फैसला लिया है।

इसके लिए खुद आगे आए धवन :-

Shikhar Dhawan and Delhi CM rekha gupta
Shikhar Dhawan and Delhi CM rekha gupta

इसके आगे आशीष सूद ने कहा है कि दिल्ली के बच्चों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्री धवन ने खुद दो कदम आगे बढ़कर यह जिम्मेदारी स्वीकार की है। वहीं इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने कक्ष में शिखर धवन का आभार व्यक्त किया और दिल्ली के खिलाड़ियों के प्रति उनके इस योगदान की काफी सराहना की है।

Shikhar Dhawan and Delhi CM rekha gupta
Shikhar Dhawan and Delhi CM rekha gupta

इसके आगे दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि दिल्ली सरकार, दिल्ली के युवाओं और खिलाड़ियों की ओर से एक अत्यंत सफल खिलाड़ी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व शिखर धवन का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रही है। क्यूंकि उन्होंने अब अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए दिल्ली के खिलाड़ियों को आगे ले जाने का संकल्प लिया है।

Shikhar Dhawan and Delhi CM rekha gupta
Shikhar Dhawan and Delhi CM rekha gupta

इसके अलावा दिल्ली खेल महाकुंभ इस बार 13 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है। वहीं अब इसके उद्घाटन समारोह से लेकर पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी मौजूद रहेंगे। इसके आगे सूद ने कहा है कि दिल्ली सरकार को विश्वास है कि धवन के मार्गदर्शन और प्रेरणा से दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान मिलेगी।

धवन ने कहा-खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहूंगा :-

Shikhar Dhawan and Delhi CM rekha gupta
Shikhar Dhawan and Delhi CM rekha gupta

इस मौके पर शिखर धवन ने कहा है कि वह हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “मुझे अब बहुत खुशी हो रही है कि दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए मुझे ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। क्यूंकि दिल्ली ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इस मिट्टी की सेवा करने के लिए मैं हमेशा उपस्थित हूं।

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

इस बीच अब मुझे बड़ी खुशी है कि दिल्ली सरकार ने इतना अच्छा इनिशिएटिव लिया और यूथ के लिए इतना अच्छा इनिशिएटिव, इतना अच्छा प्लेटफार्म बना रहे हैं। ताकि हमारे युवा स्पोर्ट्स में अच्छा कर सकें, डिफरेंट करें। इसके अलावा इस बीच मुझसे स्पोर्ट्स में जितना भी बन पड़ेगा हम अपना पूरा दम लगाएंगे, खिलाड़ियों को पूरा सपोर्ट करेंगे।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version