Google News Sports Digest Hindi

Vijay Hazare Trophy: कर्नाटक की टीम ने हरियाणा को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम की भिड़ंत विदर्भ या महाराष्ट्र की टीम से होगी। इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक और हरियाणा की टीमें आमने-सामने थीं। कर्नाटक की टीम के लिए (Vijay Hazare Trophy) बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल और रविचंद्रन स्मरण ने मुश्किल पिच पर हरियाणा के स्पिनरों का डटकर सामना किया।

Karnataka and haryana
image source via getty images

इस मुकाबले में खेलते हुए इन दोनों के अर्धशतकों की मदद से कर्नाटक की टीम ने हरियाणा को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले (Vijay Hazare Trophy) में हरियाणा की टीम ने पहले खेलते हुए कुल 237 रन ही बनाए। इसके बाद इन रनों का पीछा करते हुए कर्नाटक की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। क्यूंकि उनके कप्तान और टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए।

Vijay Hazare Trophy पडिक्कल और स्मरण के बीच हुई शतकीय साझेदारी :-

इसके बाद फिर कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और रविचंद्रन स्मरण ने तीसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। जिसके चलते हुए कर्नाटक की टीम ने इस लक्ष्य को 47.2 ओवर में पांच विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

Devdutt Padikkal
image source via getty images

इस मुकाबले (Vijay Hazare Trophy) में देवदत्त पडिक्कल ने आठ चौके और एक छक्के की मदद से कुल 86 रन बनाए। जबकि स्मरण ने तीन चौके और तीन छक्के की मदद से कुल 76 रनों की पारी खेली। इसके बाद अब चार बार की चैम्पियन कर्नाटक का सामना खिताब के लिए विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Karnataka team player
image source via getty images

इस मुकाबले (Vijay Hazare Trophy) में कप्तान मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाज केवी अनीश ने पहला रन बनाने के लिए 14 गेंद का सामना किया था। वह इस धीमी पिच पर सहज नहीं दिखे। उन्होंने मुकाबले में कुल 22 रन बनाए। वहीं इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और स्मरण ने संयम से खेलकर अपने अर्धशतक पूरे किए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पडिक्कल को केवल एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था। उसके बाद वह लगातार चार मैच के लिए बेंच पर रहे थे।

हरियाणा के बल्लेबाज रहे पूरी तरह फ्लॉप :-

इस मुकाबले (Vijay Hazare Trophy) में हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। तब उनको कर्नाटक के गेंदबाजों ने बैकफुट पर रखा। क्यूंकि कर्नाटक के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अभिलाश शेट्टी ने मुकाबले में 34 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 36 रन देकर दो और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 40 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

Karnataka team
image source via getty images

हरियाणा की टीम के लिए बल्लेबाज हिमांशु राणा ने (44 रन) और कप्तान अंकित कुमार ने (48 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों के आउट होने के बाद कोई साझेदारी नहीं बन पाई। इसके बाद अंत में अनुज ठकराल और अमित राणा की जोड़ी द्वारा बनाये 39 रनों की बदौलत हरियाणा की टीम नौ विकेट पर 237 रन का सममानजनक स्कोर बना पाई।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version