Tuesday, February 17

Virat Kohli and Anushka Sharma Moves to London: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने जीवन में बड़ा बदलाव किया है। दोनों लंदन में समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इससे अटकलें तेज हो गई थीं कि शायद दोनों ने भारत छोड़कर लंदन में बसने का फैसला कर लिया है। अब इस पर बड़ा खुलासा हुआ है।

माधुरी दीक्षित के पति ने किया खुलासा

माधुरी दीक्षित के पति और प्रसिद्ध डॉक्टर श्रीराम नेने ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस खबर की पुष्टि कर दी। उन्होंने यूट्यूब चैनल के ‘द रणवीर इलाहाबादिया शो’ पॉडकास्ट पर रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में बताया कि अनुष्का शर्मा ने खुद उनसे बातचीत में स्वीकार किया था कि वह और विराट कोहली लंदन में बसने का सोच रहे हैं।

डॉ. श्रीराम नेने ने कहा कि विराट और अनुष्का भारत में अपनी सफलता का पूरी तरह आनंद नहीं ले पाते क्योंकि हर जगह उन्हें जरूरत से ज्यादा पहचान मिलती है।

उन्होंने कहा, “वे लंदन जाने की सोच रहे हैं क्योंकि यहां वे अपनी सफलता का आनंद नहीं उठा सकते। जो भी वे करते हैं, वह लोगों का ध्यान खींचता है। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे सामान्य तरीके से बड़े हों।”

विराट कोहली के कोच भी कर चुके हैं पुष्टि

इससे पहले विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी संकेत दिया था कि कोहली निकट भविष्य में भारत छोड़ सकते हैं और लंदन में बसने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि कोहली अब एक शांत और निजी जीवन चाहते हैं।

परिवार के साथ नई शुरुआत की तैयारी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। जनवरी 2021 में उनकी पहली बेटी वामिका का जन्म हुआ। फरवरी 2024 में दोनों ने अपने बेटे अकाय का स्वागत किया। परिवार बढ़ने के बाद अब दोनों बच्चों को एक सामान्य माहौल में बड़ा करने की सोच रहे हैं और यही उनकी लंदन शिफ्ट होने की बड़ी वजह मानी जा रही है।

विराट कोहली का क्रिकेट करियर

जहां तक क्रिकेट की बात है, विराट कोहली इस समय आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे हैं। हाल ही में वह यूएई में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के विजेता अभियान का भी हिस्सा रहे, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version