Sunday, February 1

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का मानना ​​है कि विराट कोहली (Virat Kohli) को पहले से ही पता है कि आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया उनके खिलाफ क्या रणनीति बनाने जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीरीज से पहले, कोहली के फॉर्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जो इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में विराट के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए आगामी सीरीज में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी। हाल ही में, संजय मांजरेकर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के उन रणनीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की, जिन्हें वे कोहली को आउट करने के लिए अपना सकते हैं। पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि कोहली की परीक्षा ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंदों पर होगी।

Virat Kohli को अच्छी तरह पता है कि ऑस्ट्रेलिया उनके लिए क्या योजना बना रहा है – Sanjay Manjrekar

Sanjay Manjrekar
Sanjay Manjrekar

संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा:

विराट को अच्छी तरह पता है कि [उनके लिए] क्या योजना बनाई जा रही है। वे निश्चित रूप से ऑफ स्टंप के बाहर की लाइन से शुरुआत करेंगे और यह पता लगाएंगे कि उनका मूड क्या है। आम तौर पर इन दिनों वह ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ना चाहते हैं और अगर उनके पास कुछ ऐसी [गेंदें] हैं जो सही पिच हो, तो वह (कोहली) ड्राइव करने की कोशिश करेंगे।

मांजरेकर ने आगे कहा कि कोहली को हाल के दिनों में किस तरह से बिना रूम वाली गेंदों के खिलाफ कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड ने किस तरह से उन पर अटैक किया। उन्होंने यह भी कहा कि जोश हेजलवुड मिडिल स्टंप लाइन से उनके पैड पर अटैक करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन साथ में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि कोहली उन सभी रणनीतियों से वाकिफ होंगे।

मांजरेकर ने कहा:

आजकल, वे उसे रूम देने के लिए दबाव डाल रहे हैं और उसके शरीर पर अटैक कर रहे हैं क्योंकि उसे आगे की ओर बढ़ना बहुत पसंद है। इसलिए न्यूजीलैंड ने यही कोशिश की, जो बहुत ही समझदारी भरा कदम है। और फिर अगर वह ऑफ स्टंप के बाहर इतना ध्यान केंद्रित करते हैं, तो वे (ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज) मिडिल स्टंप पर गेंद को लैंड करवाएँगे, जो कि जोश हेजलवुड करते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा ये सभी तरीके आजमाए जाएंगे और विराट कोहली इस बात से वाकिफ हैं।

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली का रिकॉर्ड रहा है शानदार

Virat Kohli
Virat Kohli

कोहली हाल के दिनों में बहुत अच्छे फॉर्म में नहीं हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सिर्फ 93 रन बनाए थे, जिसमें भारत 0-3 से हार गया था। मौजूदा साल में कोहली ने 6 टेस्ट मैचों में 22.72 की औसत से सिर्फ 250 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है।

हालांकि, हाल के दिनों में अपने खराब प्रदर्शन के बावजूद, स्टार बल्लेबाज से आगामी सीरीज में बड़े स्कोर बनाने की उम्मीद है। 36 वर्षीय स्टार बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। उन्होंने 13 मैचों में 54.08 की औसत से 1352 रन बनाए हैं। इसलिए, भारत को आगामी सीरीज में कोहली के बल्ले से रनों की सख्त जरूरत है, इसलिए वह अपना फॉर्म वापस पाने के लिए उत्सुक होंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।
Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version