Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर से 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। तभी तो अब काफी सालों बाद हमें कोहली (Virat Kohli) रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। विराट 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ शुरू होने वाले मैच में दिल्ली क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे।

अब इसके लिए भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी विराट (Virat Kohli) ने अलीबाग में अपना अभ्यास भी शुरू कर दिया है। वहीं इस बीच उनके अभ्यास का एक वीडियो भी सामने आया है। अपने आगामी रणजी मुकाबले के लिए वह आज से दिल्ली की टीम के साथ अभ्यास शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2012 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मैच खेला था।
बीसीसीआई के निर्देश के चलते लिया यह फैसला :-
भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने आगामी रणजी ट्रॉफी मैच खेलने का यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की बाध्यता के संबंध में जारी दिशानिर्देशों के बाद लिया है।

अभी हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय क्रिकेट टीम को 3-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जारी किए गए दिशा-निर्देशों में सभी खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर दिया गया है। वहीं अपनी गर्दन की चोट के चलते हुए कोहली (Virat Kohli) दिल्ली के लिए पिछला मैच नहीं खेल पाए थे।
Virat Kohli का प्रथम श्रेणी करियर :-
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना आखिरी रणजी मुकाबला साल 2012 में खेला था। यह मैच उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। तब इस मुकाबले को खेलते हुए उन्होंने अपनी दोनों पारियों में क्रमशः 14 और 43 रन बनाए थे।

अब तक उन्होंने (Virat Kohli) कुल 155 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 258 पारियों में 48.23 की बल्लेबाजी औसत से 11,479 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 37 शतक और 39 अर्द्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 9,230 रन बनाए हैं।
रणजी में अब इन रिकॉर्ड्स पर होगी कोहली की नजर :-

भारतीय दिग्गज कोहली (Virat Kohli) अभी अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 11,500 रन पूरे करने से केवल 21 रन ही दूर हैं। इसके अलावा वह इस समय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 40,000 रन बनाने का भी प्रयास करेंगे। वहीं अभी तक उनके नाम लिस्ट-A क्रिकेट में 15,348 और टी-20 क्रिकेट में 12,886 रन भी दर्ज हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


