विराट कोहली भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को बहुत से मैच जिताए हैं। यहीं नहीं, अपनी कप्तानी में वापस से टेस्ट क्रिकेट में रोमांच लेकर आना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि में से एक है।
विराट इतने बड़े बल्लेबाज इसलिए भी हैं, क्योंकि वे बड़ी टीमों के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम है और उनके खिलाफ तो कोहली अलग ही फॉर्म में आ जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ भारत में, बल्कि उनकी सरजमीं पर भी बहुत से रन बनाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस धाकड़ बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कितने रन बनाए हैं और उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड है शानदार

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2009 में पहला वनडे मैच खेला था। उसके बाद से उन्होंने हमेशा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2013 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में सबसे तेज शतक भी लगाया था। उस सीरीज के बाद ही उन्हें “चेस मास्टर” का टैग मिला था। उसके बाद से पूर्व कप्तान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं विराट
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे पहली बार 2009 में वनडे खेला था। उसके बाद से वह उनका सबसे बड़ा नाइटमेयर बनकर सामने आए हैं। दो दशक में इस धाकड़ बल्लेबाज ने उनके सामने 50 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48 पारियों में 54.46 की औसत और 93.69 की स्ट्राइक रेट से 2451 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 123 है।
वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कोहली का रिकॉर्ड है बेमिसाल
विराट ने ऑस्ट्रेलिया में 29 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 51.03 की औसत और 89.06 के स्ट्राइक रेट से 1327 रन बनाए हैं। यहीं नहीं, इस दौरान कोहली ने 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 133 रन है।
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उनका रिकॉर्ड काफी शानदार है। वह क्रिकेट के दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वह पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्हें एक बार फिर से खेलता हुआ देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।

