विराट कोहली इस समय सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं, जिसके चलते उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है।

विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया है और वे इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेलेंगे। उनकी उपलब्धता की पुष्टि दिल्ली क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली ने की है। कुछ दिन पहले कोहली ने कहा था कि वे मानसिक रूप से तैयार रहकर खेलना पसंद करते हैं और ज्यादा तैयारी की जरूरत महसूस नहीं करते। इसलिए उनका घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट कब है और दिल्ली का पहला मैच किससे होगा?

विजय हजारे ट्रॉफी 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक खेले जाने वाली है। दिल्ली टीम इस बार ग्रुप डी में है और उसे गुजरात, सर्विसेज, सौराष्ट्र, ओडिशा, रेलवे, हरियाणा और आंध्र जैसी टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने होंगे। दिल्ली का पहला मैच आंध्र के खिलाफ अलूर में होगा। माना जा रहा है कि कोहली सभी मैच नहीं खेलेंगे लेकिन जहां भी वे खेलेंगे वहां टीम को बड़ी मजबूती मिलेगी।

विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का पुराना रिकॉर्ड

कोहली ने आखिरी बार 2009-10 में यह टूर्नामेंट साल खेला था। उस समय वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से ठीक पहले इस प्रतियोगिता में उतरे थे। उन्होंने अब तक इस ट्रॉफी में 14 मैच खेले हैं और 819 रन बनाए हैं। उनका औसत 68 से ज्यादा रहा है और स्ट्राइक रेट भी काफी तेज रहा है। उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। यह रिकॉर्ड बताता है कि वे इस मंच पर हमेशा शानदार खेलते आए हैं।

बीसीसीआई की नीति और इस फैसले का असर

बीसीसीआई पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट को और मजबूत करने पर जोर दे रहा है। मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दोनों चाहते हैं कि जब खिलाड़ी भारत की टीम में व्यस्त न हों तो अपने राज्य के लिए खेलें। इसी वजह से पिछले सीजन रोहित शर्मा, कोहली और कई अन्य बड़े खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में नजर आए थे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद बीसीसीआई ने साफ कहा था कि रोहित और कोहली को विजय हजारे ट्रॉफी भी खेलनी होगी। रोहित ने भी मुंबई टीम को अपनी उपलब्धता की जानकारी दे दी है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version