Wankhede Stadium: अगले महीने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन, वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भव्य समारोह आयोजित करने जा रहा है। तभी तो अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजिंक्य नाइक ने ऐलान किया है कि यह समारोह 12 जनवरी 2025 को शुरू होगा और इसका समापन 19 जनवरी 2025 को इसी ऐतिहासिक स्टेडियम (Wankhede Stadium) में होगा। इसके अलावा 19 जनवरी को होने वाले भव्य समारोह में मुंबई के सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
प्रतीक चिन्ह (लोगो) का हुआ अनावरण :-

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और शीर्ष परिषद के सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेष प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण किया गया।

MCA के अध्यक्ष श्री अजिंक्य नाइक ने आगे बताया कि 19 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) की समृद्ध विरासत को सम्मानित करते हुए एक स्मारक डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक जारी करने की योजना है। इसके अलावा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन तब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार को भी सम्मानित करने वाली है।
साल 1974 में बना था Wankhede Stadium :-
वानखेड़े का यह स्टेडियम साल 1974 में बनकर तैयार हुआ था। वहीं इसकी (Wankhede Stadium) दर्शक क्षमता 30,000 से अधिक की है। इसके अलावा यहां (Wankhede Stadium) पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच साल 1975 में भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था।

इन दोनों टीमों के बीच तब यहां पर एक टेस्ट मैच खेला गया था। इसके बाद यहां (Wankhede Stadium) पर साल 1987 में पहला वनडे मैच खेला गया था। यह वनडे मुकाबला भारतीय टीम और श्रीलंका की टीम के बीच खेला गया था। इसके अलावा यहां पर साल 2012 में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। जो भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेला गया था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


