Sunday, February 8

Chahal and Dhanashree: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का रिश्ता अब आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है। महीनों से चल रही अटकलों और सोशल मीडिया पर मची सनसनी के बाद, दोनों आखिरकार बांद्रा फैमिली कोर्ट में पेश हुए और अपने चार साल के रिश्ते को खत्म कर दिया।

लेकिन फैंस के मन में अब भी एक बड़ा सवाल घूम रहा है कि, क्या वो सच में जून 2022 से अलग रह रहे थे, जैसा कि उन्होंने दावा किया है या फिर कुछ और कहानी है जो अब तक सामने नहीं आई है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि, क्या चहल और धनश्री सच में 2022 से अलग रह रहे थे या फिर इन दोनों के बीच कुछ अलग ही चल रहा था। 

क्या 2022 से अलग रह रहे थे या कुछ और चल रहा था?

Chahal and Dhanashree Relationship
Chahal and Dhanashree Relationship/Getty Images

कानूनी दस्तावेजों के मुताबिक चहल और धनश्री ने कहा है कि, वे जून 2022 से ही अलग रह रहे थे। अब कागजों पर ये सब सही लग सकता है लेकिन हकीकत कुछ और ही इशारा करती है। दरअसल, आईपीएल 2023 के दौरान धनश्री को राजस्थान रॉयल्स के मैचों में स्टैंड्स में बैठे हुए देखा गया था और सिर्फ एक-दो मैच नहीं, बल्कि कई मुकाबलों में उन्हें बार-बार एक साथ देखा गया था। कैमरा बार-बार उन पर फोकस कर रहा था और इस दौरान हर बार वो हंसती-मुस्कुराती हुई नजर आईं थी।

इतना ही नहीं, खुद चहल ने भी इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी के वहां मौजूद रहने से उन्हें आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने यह भी कहा था कि, मुझे ज्यादा आत्मविश्वास मिलता है जब वो मेरे साथ होती हैं। वो मुझे ताकत और पॉजिटिव एनर्जी देती हैं और मुझे अच्छा लगता है जब मैं उन्हें स्टैंड्स में देखता हूं। वो मेरी बॉलिंग को भी ध्यान से देखती हैं और कई बार तो पहले ही बता देती हैं कि मैं अगली बॉल कहां डालने वाला हूं।” 

2022 में हुए अलग फिर 2023 में क्यों दिखे एक साथ चहल और धनश्री?  

Chahal and Dhanashree Relationship
Chahal and Dhanashree Relationship/Getty Images

एक तरफ 2022 से अलग रहने की ऑफिशियल स्टेटमेंट और दूसरी तरफ 2023 में स्टेडियम में साथ दिखने के इतने सारे सबूत और इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी कई क्लिप्स भी वायरल हुई थीं, जहां वो हंसी-मजाक कर रहे थे। हो सकता है कि दोनों चीजें ठीक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अंदर ही अंदर सब बिखर चुका था या फिर हो सकता है कि ये सब सिर्फ एक दिखावा था। जो भी हो असल सच्चाई तो सिर्फ चहल और धनश्री ही जानते हैं। फैंस कयास लगाते रहेंगे लेकिन अब उनके लिए सबसे जरूरी चीज है सब कुछ भूलकर आगे बढ़ते रहना।  

नई शुरुआत के लिए तैयार चहल

Chahal and Dhanashree Relationship
Chahal/Getty Images

तलाक के बाद अब चहल की जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू हो चुका है और वो सिर्फ पर्सनल लाइफ में ही नहीं, प्रोफेशनल लाइफ में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि, आईपीएल 2025 में चहल पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

खास बात ये है कि, इस मिनी ऑक्शन में चहल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बने थे। पंजाब ने उन्हें 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था। अब जब पुरानी कहानी खत्म हो गई है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि चहल मैदान पर अपनी नई पारी कितनी शानदार तरीके से खेलते हैं। 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version