Saturday, June 13

NEP vs WI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज आमिर जंगू और एकीम ऑगस्टे की शानदार बल्लेबाजी के चलते हुए तीन टी20 मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में नेपाल क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हरा दिया है। लेकिन इस जीत के बावजूद भी कैरेबियाई टीम को सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है।

इस तीसरे मैच में नेपाल क्रिकेट टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 122 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद फिर इन रनों के जवाब में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने केवल 12.2 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए इस मैच को आसानी से जीत लिया। वहीं इस मैच में 123 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज आमिर जंगू ने 45 गेंद में नाबाद 74 रनों की पारी खेली।

West Indies Batsman
West Indies Batsman

इस पारी में उनके बल्ले से 6 छक्के और 5 चौके भी आए। उनके अलावा दूसरे सलामी बल्लेबाज एकीम ऑगस्टे ने भी 29 गेंद में 41 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के आए। इसके चलते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने बड़ी आसानी से इस मैच को जीत लिया। लेकिन इससे पहले शुरुआती दो मैचों में मिली हार की वजह से वेस्टइंडीज टीम को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी में किया कमाल :-

Amir Jangu
Amir Jangu

नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ इस तीसरे मैच में वेस्टइंडीज टीम की गेंदबाजी भी काफी शानदार रही है। कैरेबियाई टीम की तरफ से इस मैच में रोमन सिमंड्स ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 नेपाली बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा जेडियाह ब्लेड्स ने 3.5 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि कप्तान अकिल हुसैन और जेसन होल्डर को भी एक-एक विकेट मिला।

West Indies cricket team
West Indies cricket team

इसके अलावा इस सीरीज में नेपाल की बल्लेबाजी पहले दो मैचों की तुलना में काफी खराब रही थी। इस मैच में नेपाल टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज कुसल भुर्तेल ने बनाए। उन्होंने 29 गेंद में 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 39 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान रोहित पुदेल ने 19 गेंद में 17 रन बनाए थे। जबकि संदीप जोरा ने 14, कुसल मल्ला ने 12 और गुलशन झा के खाते में 10 रन आए। वहीं इन सब के अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version