West Indies T20 World Cup Final Squad: टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज 2 जून से होने वाला है। इस बार यह मेगा टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाने वाला है। लेकिन टी 20 विश्व कप 2024 से पहले अब वेस्टइंडीज टीम में बदलाब देखने को मिला है। इस टीम से वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर को बाहर कर दिया गया है।
उनकी जगह पर टीम में ओबेड मैककॉय को शामिल किया गया है। क्यूंकि जेसन होल्डर को काउंटी चैपियनशिप खेलते हुए चोट लग गई थी। जिसकी वजह से अब होल्डर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन इस बारे में क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कोई भी जानकारी दिए बगैर कहा है कि इस स्टार खिलाड़ी को अभी चोट से उबरने के लिए समय चाहिए।
वेस्टइंडीज टीम का मेडिकल स्टाफ होल्डर को जल्दी से जल्दी ठीक करने के लिए हर संभव मदद करेगा। वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व खिलाड़ी डेसमंड हेन्स ने बताया है कि जेसन होल्डर इस कैरेबियाई टीम का बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी है। तभी तो उनका टीम में ना होना हमारे लिए काफी नुकसान वाला हो सकता है।
हमको उम्मीद है कि जेसन होल्डर ठीक होकर जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। उन्होंने हमें बताया कि जेसन होल्डर जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी का हमारी टीम के साथ ना होना हमारे लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण होने वाला है। लेकिन हमको उनके स्थान पर आए टी 20 स्पेसलिस्ट खिलाड़ी ओबेड मैककॉय पर भी पूरा भरोसा है।
ओबेड मैककॉय ने अभी तक अपने खेल से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। और घरेलु मैदान पर तो उनका काफी दमदार प्रदर्शन रहा है। लेकिन अब इस टी 20 के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर वह कैसा खेल दिखा पाते है यह उनपर ही निर्भर करेगा। ओबेड मैककॉय में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही क्रिकेट वेस्टइंडीज ने टी 20 वर्ल्ड कप के लिए अपने 5 रिजर्व खिलाड़ियों का नाम भी बताया है। इन 5 रिजर्व खिलाड़ियों में काइल मेयर्स, फैबियन एलन, मैथ्यू फोर्ड, आंद्रे फ्लेचर और हेडन वॉल्श का नाम शामिल है।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज का फाइनल स्क्वॉड :- रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैककॉय, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज के रिजर्व खिलाड़ी :- काइल मेयर्स, मैथ्यू फ़ोर्डे, फैबियन एलन, हेडन वॉल्श और आंद्रे फ्लेचर।
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिखाई अपनी क्लास, नामीबिया को 7 विकेट से रौंदा







