Team India Women Schedule: भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच अभी हाल ही में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच खेला गया था। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। तब इस मैच में भारतीय महिला टीम ने 52 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना पहला वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
इस पूरे विश्व कप टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके चलते ही वह इस विश्व कप ट्रॉफी को जीत पाए। वहीं अब उनकी इस जीत के बाद भारतीय फैंस के मन में एक सवाल यह भी है कि भारतीय महिला टीम अब अपना अगला मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलने वाली है।
साल 2026 में ऑस्ट्रेलिया जाएगी भारतीय महिला टीम :-
इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब लंबे ब्रेक पर है। क्यूंकि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को अब अगला मैच फरवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

उस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑलफॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। उस दौरे पर टीम इंडिया को तीन टी-20 मैचों की सीरीज, तीन वनडे मैचों की सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। वहीं इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को सबसे पहले टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद उनको वनडे और टेस्ट मैच खेलना है।
टी-20 सीरीज से होगी ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत :-
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस टी-20 सीरीज की शुरुआत अगले साल 15 फरवरी से होगी। उस समय पहला मैच सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 19 फरवरी को कैनबेरा में और तीसरा मैच 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।

इसके बाद अगर वनडे सीरीज की बात करें तो पहला मैच ब्रिस्बेन में 24 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 27 फरवरी और अंतिम मैच 01 मार्च को होबार्ट में खेला जाएगा। इसके अलावा इस दौरे का एकमात्र टेस्ट मैच 6 मार्च से पर्थ में खेला जाएगा।
जून में खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 :-
इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मई में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा भी करने वाली है। यहां पर टीम इंडिया की यह सीरीज 28 मई से 2 जून तक खेली जाएगी।

इसके बाद फिर इंग्लैंड में ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भी होने वाला है। तब टीम इंडिया का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलना है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







