Saturday, March 21

PAK vs SA: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज 4 नवंबर से वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। वहीं इस सीरीज का पहला मैच आज फैसलाबाद में खेला जाएगा। इसके अलावा इस वनडे सीरीज के लिए इन दोनों ही टीमों के पास काफी शानदार खिलाडी मौजूद हैं।

इससे पहले अभी हाल ही में इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। इसको पाकिस्तान की टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम किया था। वहीं अब पाकिस्तान की टीम इस वनडे सीरीज को भी जीतकर अपने नाम करना चाहेगी। इसके अलावा इस वनडे सीरीज में यह पाकिस्तान की टीम अपने नए वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में खेलेगी।

कहां होगी इस वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग :-

Pakistan cricket team
Pakistan cricket team

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस वनडे मैच का भारत में किसी भी चैनल पर लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। इसके अलावा गर इस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो भारतीय फैंस यूट्यूब चैनल Sports TV पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा इस वनडे मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होगी। इसके अलावा इस मैच का टॉस दोपहर के 3 बजे होगा।

बाबर और रिजवान के लिए अहम है यह सीरीज :-

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे फॉर्मेट में स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के स्थान पर शाहीन शाह अफरीदी को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। इसके चलते हुए अब वह ही इस पाकिस्तानी टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। जबकि दूसरी तरफ इस सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम का नेतृत्व मैथ्यू ब्रीट्जके करेंगे।

Mohammad Rizwan and Babar Azam
Mohammad Rizwan and Babar Azam

इसके अलावा इस टीम में उनका साथ देने के लिए क्विंटन डी कॉक, लुंगी एनगिडी जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं। अपनी पिछली सीरीज में हार को भुलाकर साउथ अफ्रीका टीम इसमें अपनी जीत के शरुआत करना चाहेगी। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के लिए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। क्यूंकि ये दोनों स्टार खिलाड़ी काफी समय से अपनी ख़राब फॉर्म के चलते हुए टीम से बाहर चल रहे हैं।

PAK vs SA: पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI :-

पाकिस्तान : सैम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ

साउथ अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, लिजाद विलियम्स, नंद्रे बर्गर

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version