Monday, February 2

Womens World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस बार आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर अपने 52 साल के सूखे को समाप्त किया है। क्यूंकि भारतीय टीम ने इस तरोपज्ञ पर कब्जा किया है। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए फाइनल में 52 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी उठाई है।

इसके बाद अपनी इस जीत का भारतीय महिला टीम ने खूब जश्न मनाया और ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन भी करवाया है। इसके अलावा क्या आपको मालूम है कि जीतने के बाद भी टीम इंडिया को असली ट्रॉफी नहीं मिलेगी। वहीं अगर आपको नहीं पता है तो कोई बात नहीं हम अपने इस आर्टिकल में आपको आईसीसी के ट्रॉफी से जुड़े नियम के बारे में बताने जा रहे हैं।

ट्रॉफी को लेकर क्या है ICC का नियम :-

इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीता है। इसके बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने हरमनप्रीत कौर को ट्रॉफी सौंपी थी। लेकिन आईसीसी की ये असली ट्रॉफी भारत को नहीं मिलेगी। इसकी वजह भी आईसीसी का नियम ही है। क्यूंकि आईसीसी के नियम के अनुसार चैंपियन बनने वाली टीम को ट्रॉफी दी जाती है।

Indian women's cricket team
Indian women’s cricket team

इसके बाद टीम की कप्तान और खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाते हैं। इसके साथ फोटो खिंचवाते हैं, विक्ट्री परेड में भी इस ट्रॉफी का इस्तेमाल होता है। लेकिन इसके बाद आईसीसी को ट्रॉफी वापस लौटानी पड़ती है। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से विजेता टीम को रेप्लिका या यूं कहें डमी ट्रॉफी विजेता टीम को दी जाती है। यह बिल्कुल असली ट्रॉफी जैसी होती है। इस डमी ट्रॉफी में सोने और चांदी का इस्तेमाल भी होता है।

ऐसा ही पुरुष टूर्नामेंट्स पर भी लागू होता है यही नियम :-

Champions Trophy 2025 Final
Champions Trophy 2025 Final

इसके अलावा यहां ऐसा नहीं है कि आईसीसी ने ये नियम सिर्फ महिला टूर्नामेंट को लेकर ही नहीं बनाए हैं। बल्कि उनके ये सभी नियम पुरुषों के टूर्नामेंट्स पर भी लागू होते हैं। क्यूंकि जब रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी, तब उनको भी असली ट्रॉफी नहीं बल्कि रेप्लिका ही रखने के लिए दी गई थी। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि असली ट्रॉफी को ICC के दुबई स्थित हेडक्वार्टर में रखा जाता है। यह सब इस ट्रॉफी को चोरी होने से बचाने या नुकसान पहुंचाने से बचाने के लिए किया जाता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version