Sunday, February 15

भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की शुरुआत बहुत शानदार तरीके से की है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीत ली है। इसका मतलब है कि भारत ने दोनों मैच जीतकर सीरीज पूरी तरह अपने नाम कर ली है। इससे पहले भारत WTC में दो बार फाइनल हार चुका है, लेकिन इस बार टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह ट्रॉफी जीतकर ही लौटे।

WTC के टेबल में अभी भारतीय टीम तीसरे नंबर पर मौजूद

वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ताज़ा पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत का जीत प्रतिशत अब 61.90 है। ऑस्ट्रेलिया 100% जीत के साथ पहले और श्रीलंका 66.67% के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत अब तक इस टूर्नामेंट में दो सीरीज खेल चुका है, जबकि कई अन्य टीमें अभी शुरुआत कर रही हैं। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली सीरीज खेल रहे हैं, और न्यूजीलैंड ने अब तक कोई टेस्ट मैच भी नहीं खेला है।

WTC 2025-27 में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

विपक्षी टीम स्थान मैचों की संख्या समय
साउथ अफ्रीका भारत में 2 नवंबर 2025
श्रीलंका श्रीलंका में 2 अगस्त 2026
न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड में 2 अक्टूबर 2026
ऑस्ट्रेलिया भारत में 5 फरवरी- मार्च 2027

घर में होगी साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ भिडंत

टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के दौरान दो बड़ी सीरीज अपने घर में खेलनी हैं — एक साउथ अफ्रीका के खिलाफ और दूसरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। ये मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए बहुत अहम होंगे, क्योंकि इनमें अच्छी जीत उन्हें WTC फाइनल की दौड़ में आगे ला सकती है। इसके बाद फरवरी-मार्च 2027 में भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी, जो ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ होगी। इसे पूरे WTC के क्रम की सबसे बड़ा और रोमांचक सीरीज माना जा रहा है।

विदेशी में टीम इंडिया का कड़ा इम्तिहान

टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान विदेश में भी कुछ मुश्किल सीरीज का सामना करना पड़ेगा। अगस्त 2026 में भारत करीब 9 साल बाद श्रीलंका दौरे पर जाएगा। यह सीरीज आसान नहीं होगी, क्योंकि श्रीलंका में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।

When and which teams will be the next Test clashes? Find out about the WTC Finals
WTC india team

इसके बाद अक्टूबर 2026 में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगा। ये मैच न्यूजीलैंड में होंगे, और यह जगह भारतीय टीम के लिए काफी कठिन साबित हुई है, क्योंकि भारत 2009 के बाद से वहां कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है। इन विदेशी दौरों में अच्छा प्रदर्शन करना भारत के लिए WTC फाइनल तक पहुंचने की अहम कड़ी हो सकता है।

टीम इंडिया ने एक बार भी नहीं उठाई है WTC ट्रॉफी

भारत अब तक दो बार, 2021 और 2023 में, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचा है, लेकिन ट्रॉफी जीतने में असफल रहा। 2025 के संस्करण में टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी, जो फैंस के लिए बड़ा झटका था। अब शुभमन गिल की अगुवाई में भारत के पास एक नई और युवा टीम है। यह टीम तीसरी बार इतिहास रचने का मौका रखती है। अगर इस बार टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा, तो भारत अपना पहला WTC खिताब जीत सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version