Tuesday, February 17

क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक MS Dhoni ने दिसंबर महीने में वनडे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में कुल 350 वनडे खेले।

एमएस धोनी 23 दिसंबर को अपने वनडे अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू की 20वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस दौरान उनके फैंस उनके करियर की उपलब्धियों को सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी ने अपने करियर में बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी कई उपलब्धियां हासिल की, जो आसान नहीं थीं।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पोस्ट पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहा, जो उनके और उनके फैंस के लिए भावुक पल था। इस पोस्ट के बाद सबके चहेते माही को अंतिम बार नीली जर्सी में देखने और हँसते हुए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा करते हुए देखने का भी सपना टूट गया।

MS धोनी ने अपना वनडे अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू कब किया था?

MS धोनी ने सौरव गांगुली की कप्तानी में 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम में अपना वनडे अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। उस मुकाबले में वह पहली ही गेंद पर रनआउट हो गए थे। भारत को उस मैच में 11 रनों से जीत मिली थी और मोहम्मद कैफ (111 गेंदों पर 80 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे और कई लोगों की आलोचनाएं झेली, जो आज भी उनका पीछा नहीं छोड़ती हैं। लेकिन उन्होंने इसके बावजूद अपना लक्ष्य टीम इंडिया की जीत रखा। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती और कई सालों के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त कर दिया।

उन्होंने 2007 में पहली बार टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए उसे टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना दिया। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर दी।

बतौर कप्तान अपने पहले ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत को चैंपियन बनाया और भारत के 28 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी के सूखे को समाप्त कर दिया। धोनी ने 2013 में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी की और भारत ने उस टूर्नामेंट में भी खिताबी जीत हासिल की।

ऐसा रहा है MS धोनी का वनडे अन्तर्राष्ट्रीय करियर

MS धोनी ने दिसंबर 2004 से लेकर जून 2019 तक के अपने वनडे करियर में कुल 350 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 341 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए हैं, जिसमें 183* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी ने अपने वनडे करियर में 826 चौके और 229 छक्के भी लगाए हैं।

एमएस धोनी वनडे क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माने जाते हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में विकेट के पीछे रहकर सबसे ज्यादा (444) बल्लेबाजों की पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में कुल 321 कैच और 123 स्टम्पिंग किए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version