Thursday, March 5

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह दुनिया के बेस्ट सिक्स हिटर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को न जाने कितने मैच जिता रखे हैं। यही नहीं, बड़े मैचों में तो उनका बेस्ट निकलकर आता था, जिसके चलते टीम खिताब जीतने में भी सफल हुई है।

फिर चाहे वो 2007 का टी20 वर्ल्ड कप हो या 2011 का वर्ल्ड कप, दोनों में इस धाकड़ ऑलराउंडर ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालाँकि आज भी उनके करियर की हाईलाइट स्टुअर्ट ब्रॉड को लगाए गए 6 छक्के हैं। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ जो युवराज सिंह इतने गुस्से में आ गए।

पिच पर भिड़े युवराज और फ्लिंटॉफ

When Yuvraj Singh Hit Six Sixes To Stuart Broad
When Yuvraj Singh Hit Six Sixes To Stuart Broad

दरअसल कहानी की शुरुआत होती है आज ही के दिन 18 साल पहले, जब भारतीय टीम के 18वें ओवर में इंग्लैंड के ऑलराउंडर फ्लिंटॉफ को क्रीज़ में नए-नए आए युवराज सिंह ने दो चौके जड़ दिए और उसके बाद उन्होंने दो अच्छी गेंदें फेंकी। एक बॉल तो वो डॉट कराने में सफल हुए जबकि अगली गेंद पर युवी ने सिंगल ले लिया।

ओवर खत्म होने के बाद जब युवी रन पूरा करने के बाद दूसरी छोर पर जा रहे थे तभी एंड्रयू ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। दोनों के बीच जब बहस बढ़नी शुरू हो गई तो अंपायर्स को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा। इस घटना के बाद युवराज काफी गुस्सा थे और वो हर गेंद को मैदान के बाहर मारना चाहते थे।

फ्लिंटॉफ का गुस्सा ब्रॉड के ऊपर निकला

Yuvraj Singh slams six sixes off Stuart Broad | ENG v IND | T20 World Cup 2007

कहते हैं कि कभी गलती दूसरे की होती है लेकिन सजा आपको मिलती है। ठीक ऐसा स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ भी हुआ था। गलती एंड्रयू फ्लिंटॉफ की थी और जुर्माना ब्रॉड को भुगतना पड़ा था। पारी का 19वां ओवर फेंकने आए स्टुअर्ट युवराज के गुस्से का शिकार हुए। वो सिर्फ अपनी भड़ास गेंद पर निकाल रहे थे और छक्का लगाते जा रहे थे।

6 छक्के जड़ रचा इतिहास

जब युवी ने आखिरी छक्का लगाया तो उन्होंने पहले एंड्रयू फ्लिंटॉफ की तरफ बल्ला दिखाया और फिर दिमित्री मस्कारेन्हास की तरफ देखा और वो सिर्फ मुस्करा दिए। इसी छक्के के चलते युवराज ने टी20 में सबसे तेज 50 मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जो आज भी काबिज है। युवी ने मात्र 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था और उनकी पारी लॉन्ग-ऑफ में छक्का लगाने के चक्कर में खत्म हुई। उन्होंने 16 गेंदों में 58 रन बनाए।

मस्कारेन्हास से लिया था बदला

युवराज सिंह ने भले ही एंड्रयू फ्लिंटॉफ से लड़ाई के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड को 6 छक्के मारे हों, लेकिन उनका बदला फ्लिंटॉफ ही नहीं बल्कि मस्कारेन्हास से भी पूरा हुआ था। क्योंकि इस टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था, जहाँ दिमित्री ने उन्हें वनडे मैच के आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़े थे, जिसके बाद सभी को उनके खाए हुए सिक्स याद थे। हालाँकि जब उन्होंने 6 छक्के मारे तो वो दाग हमेशा के लिए उनके ऊपर से मिट गया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version