ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय न्यूज़ीलैंड के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है, क्योंकि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसकी तैयारी के मद्देनजर ये टीमें आपस में मैच खेल रही हैं।
दोनों टीमों को इस सीरीज के शुरू होने से पहले कुछ बड़े झटके लग चुके हैं, क्योंकि बड़े खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। फैंस काफी दिलचस्प मैचों की आस करेंगे। यह सीरीज भले ही न्यूज़ीलैंड में खेली जा रही है, लेकिन दुनियाभर के प्रशंसक इन मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड सीरीज के टी20 मैचों को कहां पर लाइव देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड के मैच का फॉर्मेट

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच यह सीरीज टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला माउंट मौंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा।
Also Read: वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 फ्री में लाइव कहाँ और कैसे देखें?
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड का लाइव प्रसारण कहां देखें?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sony Sports चैनलों पर देख सकते हैं। बे ओवल में होने वाले मैच का मजा लेना चाहते हैं तो आप इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड के मैच को ऑनलाइन कहां पर देखें?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज के डिजिटल राइट्स भी Sony के साथ-साथ ऐमज़ॉन प्राइम के पास हैं। आप इस मुकाबले को मोबाइल या लैपटॉप पर Sony Liv ऐप/वेबसाइट या ऐमज़ॉन प्राइम के ऐप पर भी लाइव देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड के मैच की फ्री स्ट्रीमिंग कहां देखें?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज को फ्री में देखने के कुछ विकल्प उपलब्ध हैं। इस सीरीज को अगर आप लाइव देखना है तो आप 399 का प्रीमियम मंथली पैक लेकर Sony Liv पर देख सकते हैं। 699 का मोबाइल-ओनली सालाना पैक भी उपलब्ध है। कुछ टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ Sony Liv का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं। इन ऑफर्स के ज़रिए भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड के मैच का शेड्यूल
01 अक्टूबर- 1st T20I, बे ओवल, माउंट मौंगानुई
03 अक्टूबर- 2nd T20I, बे ओवल, माउंट मौंगानुई
04 अक्टूबर- 3rd T20I, बे ओवल, माउंट मौंगानुई

