Wednesday, February 18

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय भारत दौरे पर है, जहाँ भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की एक सीरीज खेली जा रही है। इस दौरे पर दो अनऑफिशियल टेस्ट के बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

इस सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला गया था और वह ड्रॉ हुआ था। अब अगला मैच भी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए जानते हैं कि इस मैच की टाइमिंग क्या हैं और इसे कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

कब और कहाँ खेला जायेगा मुकाबला?

Where and How to Watch IND-A Vs AUS-A UnOfficial Test Live for Free in India
Where and How to Watch IND-A Vs AUS-A UnOfficial Test Live for Free in India

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मुकाबला 23 से 26 सितंबर के बीच खेला जाना है। ये मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। वहीं इस मैच के टाइमिंग की बात की जाये, तो टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे होगा जबकि, मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

कहाँ देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग?

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाले मैच का लाइव प्रसारण नहीं होगा। क्योंकि यह एक साइड गेम है और न ही इस मैच की कहीं पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इसलिए फैंस सिर्फ क्रिकबज या ईएसपीएन क्रिकइंफो जैसी वेबसाइट पर जाकर स्कोर पता कर सकते हैं।

केएल राहुल और सिराज के आने से मिलेगी टीम को मजबूती

इंडिया ए की टीम को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, भले ही वह बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी। केएल राहुल के आने से टीम को काफी फायदा मिलेगा और उनका अनुभव भी काफी काम आएगा। उनके आने से टीम की बल्लेबाजी तो मजबूत होगी ही और साथ में उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है, जिससे श्रेयस अय्यर को कप्तानी में मदद मिलेगी।

वहीं मोहम्मद सिराज के आने से इंडिया ए की गेंदबाजी भी मजबूत होगी। पहले मैच में टीम विकेट लेने के लिए तरस रही थी और ऑस्ट्रेलिया ए को वह ऑलआउट करने में सफल नहीं हो पाई थी। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में उन्होंने काफी अच्छी बॉलिंग की थी, जिसका फायदा इस मैच में देखने को मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नीतिश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर।

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के मैच से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मैच कब शुरू होगा?

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मैच का आगाज 23 सितंबर से होना है।

2. इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मुकाबला कहाँ खेला जायेगा?

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मैच लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा।

3. इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मैच कितने बजे से शुरू होगा?

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होगा।

4. इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं हो रही है। क्रिकबज या फिर ईएसपीएन क्रिकइंफो पर आप सिर्फ स्कोर देख सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version