Wednesday, June 17

साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबर कर ली हैं। सीरीज का अगला मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाना हैं। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं। अफ्रीका ने आसानी से दूसरे मैच में जीत दर्ज कर ली थी।

तीसरा मैच इसलिए भी अहम हो गया हैं क्योंकि जो भी यह मुकाबला जीतेगा वो बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम करने की सोचेगा। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को लाइव कहाँ पर देख सकते हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where And How To Watch IND vs SA 3rd T20 Match For Free In India
Where And How To Watch IND vs SA 3rd T20 Match For Free In India

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जायेगा। इसमें टॉस 6:30 और मैच 7:00 बजे शुरू होगा।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हुई हैं।

भारत में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका का लाइव प्रसारण कहां देखें?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के तीसरे टी20 मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर किया जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के तीसरे टी20 का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीका स्क्वाड

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version