अफगानिस्तान की टीम इस समय भारत का दौरा कर रही है। दोनों टीमों के बीच इस टूर में तीनों फॉर्मेट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया जीत करके सीरीज क्लीन स्वीप करना चाहेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आखिरी मैच कहां पर लाइव देख सकते हैं?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आखिरी मैच कहाँ खेला जाएगा?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा मैच 19 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 1:00 बजे और मुकाबला 1:30 बजे शुरू होगा।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आखिरी मैच का फॉर्मेट?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आखिरी मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान आखिरी मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के होस्टिंग राइट्स भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स एचडी में देख सकते हैं। इसमें आप हिंदी, इंग्लिश, हरियाणवी और अन्य कई भाषाओं में मैच का लुत्फ ले सकते हैं।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के आखिरी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के आखिरी वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में जिओहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। शुरुआत के 5 मिनट आप इसको लाइव देख सकते है लेकिन उसके बाद सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
टीम इंडिया स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
अफगानिस्तान स्क्वाड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







