Monday, February 16

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज ख़त्म होने वाली हैं। सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी के ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा। दोनों टीमों ने अब तक इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अंतिम मैच में भी वही दोहराना चाहेंगी। इस मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं।

फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्सुक हैं। क्योंकि इस दौरे में यह विराट और रोहित का अंतिम मुकाबला हैं और शायद उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में वो इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नहीं दिखे। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where and How to Watch India vs Australia ODI Match Live for Free in India
Where and How to Watch India vs Australia ODI Match Live for Free in India

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच 25 अक्टूबर को सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा। यह मुकाबला सुबह 9 बजे खेला जायेगा और टॉस सुबह 8:30 बजे किया जायेगा।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।

भारत में इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया का लाइव प्रसारण कहां देखें?

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर किया जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी सिडनी में होने वाले इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे मैच का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

इंडिया वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश फिलिपी, मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जेम्पा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version