महिला वर्ल्ड कप 2025 का अंतिम लीग मुकाबला आज खेला जायेगा। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला गया है। सबकॉन्टिनेंट में हो रहे इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वे बढ़-चढ़कर अपनी टीम को सपोर्ट भी कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2025 में भारत का अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ है। यह मुकाबला 23 अक्टूबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकडेमी में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को लाइव कैसे देख सकते हैं।
इंडिया बनाम बांग्लादेश वीमेंस के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

आपको बता दें, इंडिया और बांग्लादेश वीमेंस के बीच वर्ल्ड कप 2025 का यह मुकाबला वाइजैग के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकडेमी में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि 2:30 बजे टॉस होगा।
इंडिया बनाम बांग्लादेश वीमेंस के मैच का फॉर्मेट?
इंडिया और बांग्लादेश वीमेंस का मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह लीग स्टेज का अहम मुकाबला हैं जिसमें दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी।
भारत में इंडिया बनाम बांग्लादेश वीमेंस का लाइव प्रसारण कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर इंडिया बनाम बांग्लादेश वीमेंस के मैच का प्रसारण किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
इंडिया बनाम बांग्लादेश वीमेंस की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया बनाम बांग्लादेश वीमेंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।
इंडिया बनाम बांग्लादेश वीमेंस फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम बांग्लादेश वीमेंस के मुकाबले का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
बांग्लादेश की वर्ल्ड कप टीम
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरजाना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशि, सुमैया अख्तर।
भारत की वर्ल्ड कप टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

