Tuesday, February 17

न्यूज़ीलैंड की टीम इस समय भारत के दौरे पर आ गई है। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज़ खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज़ से होगी और उसके बाद टी20 सीरीज़ खेली जाएगी। इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला मैच कोटांबी में खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच पहला मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where And How To Watch India Vs NewZealand 1st ODI Match Live For Free
Where And How To Watch India Vs NewZealand 1st ODI Match Live For Free

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज़ का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम कोटांबी में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टॉस 1:00 बजे और मैच 1:30 बजे शुरू होगा।

इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। दोनों टीमें पहले मैच में जीत दर्ज करके सीरीज़ में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी।

भारत में इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के पहले वनडे मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड पहला मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के पहले वनडे मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

इंडिया का स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।

न्यूज़ीलैंड का स्क्वाड:

माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फाउल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डैरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version