Wednesday, February 25

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार शुरुआत की हैं और अब उनकी नजर गुवाहाटी में होने वाले दूसरे मुकाबले को जीतकर अपने नाम करने का होगा। अफ्रीकी टीम ने पहले मैच में अप्रत्याशित तरीके से जीतकर सभी को अचंभित कर दिया था।

गुवाहाटी में होने वाले मैच में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इस मैच में न सिर्फ टाइमिंग बल्कि सेसन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि आप दूसरे मुकाबले को कैसे लाइव देख सकते हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where and How to Watch India vs South Africa 2nd Test Match Live for Free in India
Where and How to Watch India vs South Africa 2nd Test Match Live for Free in India

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मैच 22-26 नवंबर के बीच गुवाहाटी बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मुकाबले में न सिर्फ टॉस के समय में बदलाव हैं बल्कि सेसन की टाइमिंग में भी चेंज हैं। दूसरे मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे होगा और मैच की शुरुआत 9:00 बजे होगी और दिन का खेल शाम 4:00 बजे समाप्त होगा।

यहीं नहीं इस मुकाबले में पहले सेसन के बाद टी होगी जबकि लंच दूसरे सेसन के बाद लिया जायेगा। यह पहला मौका हैं जब भारत में कोई टेस्ट मैच समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा हैं क्योंकि, यहाँ पर सूरज जल्दी निकलता हैं और जल्द ही ढल जाता हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच टेस्ट फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। क्योंकि अगर अफ्रीका जीतती हैं तो वो दो दशक के बाद सीरीज जीतने में सफल होगी जबकि भारतीय टीम मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी।

भारत में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका का लाइव प्रसारण कहां देखें?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के दूसरे मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर किया जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के दूसरे टेस्ट मैच का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप

इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हम्ज़ा, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरान मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर)।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version