Thursday, February 26

Ashes series: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है। अभी तक एशेज सीरीज के इतिहास में इंग्लैंड टीम ने जहां कई यादगार जीत दर्ज की हैं तो वहीं कुछ मैच काफी रोमांचक अंतर से भी जीते हैं। वहीं रनों के लिहाज से इंग्लैंड की सबसे छोटी जीत स्ट क्रिकेट की कड़ी टक्कर और आखिरी पलों तक चली जंग का शानदार उदाहरण भी है। तब ऐसे मैचों में धैर्य, सूझबूझ और खिलाड़ियों का जज्बा पूरी तरह परिलक्षित होता है। आइए अब ऐसे में एशेज के इतिहास में इंग्लैंड को रनों के लिहाज से मिली सबसे छोटी जीत पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. 2 रन : साल 2005 :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 2 रन से जीत मिली थी। तब इन दोनों के बीच यह मैच बर्मिंघम में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 407 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 308 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

England cricket team
England cricket team

वहीं इसके बाद फिर अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 182 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद कंगारू टीम को 282 रन का लक्ष्य मिला था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी केवल 279 रन पर ही समाप्त हो गई थी। तब इस मैच में इंग्लैंड की टीम को 2 रन से जीत मिली थी। वहीं इस मैच में एंड्रयू फ्लिंटॉफ को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था।

2. 3 रन : साल 1982 :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 1982 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए 3 रन से जीत दर्ज की थी। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 284 रन का स्कोर कहड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी भी केवल 287 रनों पर ही समाप्त हो गई थी।

England Cricket Team
England Cricket Team

इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 294 रन बनाए थे। इसके बाद इस मैच में कंगारू टीम को जीत के लिए 292 रन का लक्ष्य मिला था। लेकिन इन रनों के जवाब में उनकी पूरी टीम केवल 288 रन ही बना पाई थी। जिसके चलते हुए तब इंग्लैंड की टीम को मैच में 3 रन से जीत मिली थी।

3. 10 रन : साल 1894 :-

साल 1894 की एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच सिडनी के मैदान पर खेला गया था। तब इस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 10 रन से जीत मिली थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 586 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड ने केवल 325 रन ही बनाए थे।

England cricket team
England cricket team

इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 437 रन बनाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को 177 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन इसके बाद कंगारू टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 166 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

4. दो बार इंग्लैंड को मिली है 12-12 रन से जीत :-

england cricket team
image source via getty images

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एशेज सीरीज के इतिहास में 2 बार 12-12 रन से जीत मिली है। इंग्लैंड की टीम ने पहली बार साल 1929 में एडिलेड टेस्ट के दौरान 12 रन से जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरी बार उन्होंने साल 1998 के मेलबर्न टेस्ट मैच को भी 12 रनों से जीता था। वहीं एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम 349 रन के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाई थी। इसके अलावा उसको मेलबर्न टेस्ट में 175 रन का लक्ष्य मिला था। लेकिन तब वह केवल 162 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version