Friday, February 27

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने काफी अच्छा क्रिकेट खेलते हुए भारतीय टीम को चारों खाने चित्त कर दिया था और 30 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं।

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 22 नवंबर को बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे शुरू होगा और टॉस 8:30 बजे होगा। भारत में यह पहला मौका हैं जब कोई टेस्ट मैच 9 बजे शुरू हो रहा होगा। यहीं अनहि इस मुकाबले में दशकों से चली आ रही प्रथा को भी तोडा जायेगा। पहले सेसन के बाद लंच होता हैं लेकिन यहाँ पर टी होगी और दूसरे सेसन के बाद लंच होगा। तो चलिए जानते हैं कि इस ग्राउंड पर किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट

IND vs SA: Barsapara Cricket Stadium Pitch Report
IND vs SA: Barsapara Cricket Stadium Pitch Report

अगर इस मैदान की पिच की बात करें, तो इस ग्राउंड पर अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हुआ है। टीम इंडिया ने पहले मैच में रैंक टर्नर पिच दी थी जो उनके लिए उल्टी साबित हुई थी इसलिए इस मैच में टिपिकल सबकॉन्टिनेंट विकेट दी जा सकती है, जहाँ शुरुआती दिनों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी देर के लिए मदद मिलेगी।

पहले तीन दिन तक विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा रहेगा, जबकि उसके बाद स्पिन गेंदबाज भी खेल में आएंगे और अंतिम दो दिन स्पिनरों का बोलबाला रहेगा। अगर इस विकेट पर कोई बल्लेबाज सेट हो जाता है, तो उसे विकेट नहीं फेंकना चाहिए बल्कि बड़ी पारी खेलने की कोशिश करनी चाहिए। इस पिच पर शुरुआती दिनों में बहुत ज्यादा गेंद टर्न नहीं होगी।

कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, और सभी दिन तापमान भी काफी सुखद रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो सभी दिन यह 28 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी की बात की जाए तो वह ज़्यादा नहीं रहने वाली है लगभग 46% तक रह सकती है। जबकि, इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं। पहले दिन 25 प्रतिशत चांस हैं लेकिन उसमें भी केवल बादल छाए रहने की आशंका रहेगी।

बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया हैं। यह इस ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच होगा।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया ने एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला हैं। हालाँकि 8 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 4 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा हैं। साउथ अफ्रीका ने भी बरसापारा में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version