महिला वर्ल्ड कप 2025 अपने अंतिम फेज में पहुँच चुका हैं। अब इस मल्टीनेशनल इवेंट में सिर्फ 3 मुकाबले बचे हुए हैं और उसके बाद चैंपियन का पता चल जायेगा। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। सबकॉन्टिनेंट में हो रहे इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वे बढ़-चढ़कर अपनी टीम को सपोर्ट भी कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2025 में पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला 29 अक्टूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला हैं और जो भी टीम इस मुकाबले में हारेगी उसका वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को लाइव कैसे देख सकते हैं।
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

आपको बता दें,साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस के बीच वर्ल्ड कप 2025 का यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि 2:30 बजे टॉस होगा।
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस के मैच का फॉर्मेट?
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस का मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह सेमीफाइनल का अहम मुकाबला हैं जिसमें दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी।
भारत में साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस का लाइव प्रसारण कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस के मैच का प्रसारण किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस के मुकाबले का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

