साल 2025 में एक बार फिर से एशिया कप का आयोजन होने वाला हैं। सीनियर और राइजिंग एशिया कप के बाद अब अंडर 19 एशिया कप शुरू होने वाला हैं। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस इवेंट का दुनियाभर के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
दुबई में 12 दिसंबर से अंडर 19 एशिया कप का आयोजन होना हैं। अगले साल ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी अहम होने वाला हैं। इसलिए इस टूर्नामेंट की अहमियत भी काफी ज्यादा हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप अंडर 19 एशिया कप को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।
कहाँ देख सकते हैं अंडर 19 एशिया कप

इंडिया और यूएई के अंडर19 एशिया कप 2025 के मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर देख पाएंगे। फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 SD और HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 SD और HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 SD पर मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीम सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
आयुष म्हात्रे संभालेंगे कप्तानी
एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे होंगे। वो पिछले लम्बे समय से टीम की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने हाल ही में सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो शतक लगाए थे। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत उनकी अच्छी लीडरशिप को भी दिखाती हैं।
टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। क्योंकि उनके पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया हैं।
12 दिसंबर को करेगी अपने अभियान की शुरूआत
एशिया कप के पहले मैच में टीम इंडिया का सामना यूएई से होना हैं। यह मैच 12 दिसंबर को दुबई के आईसीसी ग्राउंड में खेला जाना हैं। उनका अगला मुकाबला 14 दिसंबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होना हैं। वहीँ आखिरी मुकाबला मलेशिया के खिलाफ 16 दिसंबर को खेला जाना हैं।
मेन्स U19 एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेट कीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज

