लिस्ट ए में घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विजय हज़ारे ट्रॉफी अब समाप्ति की ओर है। इस टूर्नामेंट के 3 मुकाबले बचे हैं और उसके बाद विजेता का पता चल जाएगा।
विजय हज़ारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल 15 जनवरी को कर्नाटक और विदर्भ के बीच खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप इस महामुकाबले को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।
विजय हज़ारे ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच कहाँ खेला जाएगा?

विजय हज़ारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला 15 जनवरी को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच कर्नाटक और विदर्भ के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में टॉस 1:00 बजे और मैच 1:30 बजे शुरू होगा।
विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच का फॉर्मेट?
विजय हज़ारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीधे फाइनल में जगह बना लेगी।
विजय हज़ारे ट्रॉफी का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
विजय हज़ारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
विजय हज़ारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
विजय हज़ारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
विजय हज़ारे ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी विजय हज़ारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
कर्नाटक का स्क्वाड
मयंक अग्रवाल (कप्तान), कृष्णन श्रीजीथ (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, विजयकुमार वैशाक, विद्याधर पाटिल, अभिलाष शेट्टी, विध्वथ कावेरीप्पा, शरथ बीआर, श्रीषा आचार, मानवंत कुमार एल, हर्षिल धर्मानी, ध्रुव प्रभाकर।
विदर्भ का स्क्वाड
रोहित बिंकर, हर्ष दुबे, अथर्व तायडे, अमन मोखाडे, ध्रुव शोरी, यश राठौड़, यश कदम, नचिकेत भुते, यश ठाकुर, प्रफुल हिंगे, शिवम देशमुख, पार्थ रेखाड़े, दर्शन नल्कांडे, शुभम दुबे, अक्षय वाडकर, गणेश भोसले, दीपेश परवानी।







