Wednesday, March 11

घरेलू क्रिकेट में लिस्ट ए का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विजय हज़ारे ट्रॉफी अब समाप्ति की ओर है। इस टूर्नामेंट के 2 मुकाबले बचे हैं और उसके बाद विजेता का पता चल जाएगा।

विजय हज़ारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल 16 जनवरी को पंजाब और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप इस महामुकाबले को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

विजय हज़ारे ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where And How To Watch Vijay Hazare Trophy Semifinal Live For Free
Where And How To Watch Vijay Hazare Trophy Semifinal Live For Free

विजय हज़ारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला 16 जनवरी को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के ग्राउंड नंबर 1 में खेला जाएगा। यह मैच पंजाब और सौराष्ट्र के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में टॉस 1:00 बजे और मैच 1:30 बजे शुरू होगा।

विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच का फॉर्मेट?

विजय हज़ारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीधे फाइनल में जगह बना लेगी।

विजय हज़ारे ट्रॉफी का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

विजय हज़ारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

विजय हज़ारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

विजय हज़ारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

विजय हज़ारे ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी विजय हज़ारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

सौराष्ट्र की टीम

हार्विक देसाई (कप्तान&विकेटकीपर), विश्वराज जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, समर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा, अंकुर पनवार, प्रशांत राणा, आदित्य जड़ेजा, चेतन सकारिया, हेटविक कोटक, प्रणव कारिया, युवराज चुडासमा, पार्थ भूत, तरंग गोहेल, जय गोहिल, अंश गोसाई, पार्श्वराज राणा, हितेन कन्बी।

पंजाब की टीम

प्रभसिमरन सिंह (कप्तान & विकेटकीपर), हरनूर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह, कृष भगत, सुखदीप बाजवा, मयंक मारकंडे, गुरनूर बरार, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, उदय सहारण, गौरव चौधरी, जश्नप्रीत सिंह, सुमित शर्मा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version