टी20 टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अब से कुछ दिनों में होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं। इस मल्टीनेशन इवेंट से पहले सभी टीमें टी20 सीरीज खेलना चाहती हैं ताकि अपनी तैयारियों को परखा जा सकें।
वेस्टइंडीज और अफ़ग़ानिस्तान की टीम भी 19 जनवरी से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। यह मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी। तो चलिए जानते हैं कि वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देख सकते हैं।
वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के बीच पहला मैच कहाँ खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के बीच पहला मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम रात 8:00 बजे शुरू होगा और टॉस 7:30 बजे होगा।
वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के बीच के मैच का फॉर्मेट?
वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के बीच पहला मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वो सीरीज में बढ़त बना लेगी।
भारत में वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के मैच का लाइव प्रसारण भारत में किसी नहीं किया जायेगा। यह मुकाबला किसी भी टीवी चैनल पर नहीं आएगा।
वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस FanCode ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
कब हैं टी20 सीरीज के मुकाबले?
19 जनवरी- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
21 जनवरी- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
22 जनवरी- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
वेस्टइंडीज टी20 स्क्वाड
ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिम्रोन हेटमायर, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, खारी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रेमन सिमंड्स, शमर स्प्रिंगर।
अफ़ग़ानिस्तान टी20 स्क्वाड
राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, शाहिदुल्लाह, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान।

