T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ कुछ बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इन सभी खिलाड़ियों ने अपने आक्रामक और निरंतर खेल से तब अपनी टीम को जरुरी मैचों में जीत भी दिलाई थी और मैचों का रुख भी बदला था। उस समय उनके द्वारा बनाए गए रन केवल आंकड़े नहीं, बल्कि उनकी मैच जीतने की क्षमता और दबाव में खेलने की दक्षता को भी दर्शाता है। आइए पाकिस्तान की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. केन विलियमसन :-
इस सूची में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन का नाम आता है। साल 2012 में उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 21 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 21 पारियों में 39.23 की बल्लेबाजी औसत और 119.32 की स्ट्राइक रेट के साथ 667 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 72 रन का रहा है। इसके अलावा वह पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 बार नाबाद भी लौटे हैं।
2. मार्क चैपमैन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मार्क चैपमैन का नाम आता है। साल 2018 में उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 25 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 22 पारियों में 663 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान वह 6 बार नाबाद भी रहे हैं। इस बीच उनकी बल्लेबाजी औसत 41.43 और स्ट्राइक रेट 161.70 की रही है। इस कीवी बल्लेबाज ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 104 रन का रहा है।
3. टिम सेफर्ट :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज टिम सेफर्ट का नाम आता है। साल 2018 में उन्होंने भी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 19 मुकाबले खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 19 पारियों में 36.18 की बल्लेबाजी औसत और 153.98 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 97 रन का रहा है।
4. मार्टिन गुप्टिल :-
इस सूची में चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है। साल 2009 में उन्होंने भी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2021 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस टीम के खिलाफ उन्होंने कुल 19 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 19 पारियों में 29.22 की बल्लेबाजी औसत और 133.84 की स्ट्राइक रेट से 526 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 87 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

