Wednesday, March 11

Test Cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम सभी टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस क्रिकेट के इतिहास में कुछ टीमें टेस्ट फॉर्मेट को खेलना ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं इस फॉर्मेट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम काफी ज्यादा टेस्ट मैच खेलती है। इसके चलते हुए ही इंग्लैंड की टीम अपनी चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ एशेज सीरीज में हिस्सा लेती है। तब इस सीरीज के इतिहास में हमें एक से बढ़कर एक कप्तान देखने को मिले हैं। आइए एशेज सीरीज के इतिहास में सबसे बेहतर जीत प्रतिशत वाले कप्तानों (कम से कम 10 टेस्ट) के बारे में भी जान लेते हैं।

1. वारविक आर्मस्ट्रांग :-

इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान वारविक आर्मस्ट्रांग का नाम आता है। क्यूंकि वह इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के अभी तक सबसे सफल कप्तान रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने कुल 10 एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की थी।

Warwick Armstrong
Warwick Armstrong

इन मैचों में खेलते हुए इनकी टीम को 8 में जीत मिली थी, जबकि उनके 2 मैच ड्रा रहे थे। इसके अलावा साल 1920-21 की एशेज सीरीज कंगारू टीम ने अपने घर पर खेली थी। तब उनकी टीम को 4-0 से जीत मिली थी। वहीं इसके बाद फिर साल 1921 में इंग्लैंड में खेलते हुए सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया था।

2. माइक ब्रियरली :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइक ब्रियरली का नाम आता है। इस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में उन्होंने साल 1977-1981 के बीच कुल 15 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम को 11 में जीत मिली थी। जबकि इस दौरान वह केवल 1 टेस्ट मैच ही हारी थी। जबकि उनके 3 मैच ड्रा पर समाप्त हुए थे।

Mike Brearley
Mike Brearley

इसके अलावा इस पूर्व इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर में कुल 39 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 22.88 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,442 रन बनाए थे। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन का रहा था। जबकि उनके बल्ले से इस दौरान 9 अर्धशतक भी आए थे।

3. डब्ल्यूजी ग्रेस :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड के एक और पूर्व कप्तान डब्ल्यूजी ग्रेस का नाम आता है। इस पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कुल 13 मैचों में कप्तानी की थी। इन मैचों में खेलते हुए उनकी टीम को तब 8 में जीत मिली थी।

W.G. Grace
W.G. Grace

जबकि इस बीच वह 3 मैच हारे थे। जबकि उनकी कप्तानी में 2 एशेज टेस्ट मैच ड्रा भी रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में कुल 22 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 36 पारियों में 32.29 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,098 रन बनाए थे।

4. डॉन ब्रैडमैन :-

इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान डॉन ब्रैडमैन का नाम आता है। इस दौरान उन्होंने भी 19 मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की थी। इनमें खेलते हुए उनकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 11 में जीत मिली थी। जबकि इस बीच उनकी टीम को केवल 3 में हार मिली थी। जबकि उनकी कप्तानी में 5 मैच ड्रॉ भी रहे थे।

Don Bradman
image source vis getty images

इस दौरान उनकी कप्तानी का जीत प्रतिशत 57.89 रहा था। जबकि वह अभी तक एशेज सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हुए हैं। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 37 मैचों में खेलते हुए 89.78 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 5,028 रन बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version