T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट को फटाफट क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है। इसके चलते हुए हर खेल में कप्तान के ऊपर अपनी टीम के अच्छे प्रदर्शन का दारोमदार भी होता है। वहीं क्रिकेट के खेल में भी कप्तान अपनी गेंदबाजी या बल्लेबाजी से टीम की अगुआई करते हुए मैच में काफी अंतर पैदा करना चाहता है। इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में अभी तक कुछ चुनिंदा कप्तानों ने ही 200+ की स्ट्राइक रेट से शतक लगाने में सफलता हासिल की है। आइए पूर्ण सदस्यीय देशों के खिलाफ 200+ की स्ट्राइक रेट से शतकीय पारी खेलने वाले कप्तानों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. रोहित शर्मा :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। इसके चलते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए साल 2017 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 274.41 की स्ट्राइक रेट से शतकीय पारी खेली थी। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच इंदौर में खेला गया था।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में हमें 12 चौके और 10 छक्के भी देखने को मिले थे। इसके बाद उनकी इस शतकीय पारी के चलते हुए भारतीय टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर तब 260 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को केवल 172 रन पर ही ऑलआउट कर दिया था।
2. आरोन फिंच :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का नाम आता है। उन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 226.31 की स्ट्राइक रेट से 172 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली थी। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच हरारे में खेला गया था।

इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने केवल 76 गेंदों का सामना किया था। वहीं अपनी इस पारी में उन्होंने 124 रन तो केवल चौके और छक्कों से ही बना दिए थे। इसके अलावा उनकी इस पारी में हमें 16 चौके और 10 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 100 रन से जीत लिया था।
3. फाफ डु प्लेसिस :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम आता है। उन्होंने भी अपनी टीम की कप्तानी करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल 56 गेंदों पर 119 रन की पारी खेली थी। वहीं उनकी इस शतकीय पारी में हमें तब 11 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे।

इस मैच में डु प्लेसिस के शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 231 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इसके बाद उस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 19.2 ओवर में ही अपने 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
4. बाबर आजम :-
इस सूची में चौथे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम आता है। उन्होंने भी अपनी टीम की कप्तानी करते हुए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ यह शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच सेंचुरियन में खेला गया था। इस मैच में मेजबान टीम अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर बनाया था।

इसके बाद इन रनों का पीछा करते हुए बाबर ने केवल 59 गेंदों में ही 122 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनकी इस पारी में हमें 15 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए तब पाकिस्तान की टीम ने यह लक्ष्य केवल 18 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







